विद्या बालन की 'नो फोटोशॉप, नो फिल्टर' पॉलिसी, तस्वीरों में दुबली नहीं दिखना चाहतीं- फोटोग्राफर ने किया रिवील
विद्या बालन भारत की दमदार अभिनेत्रियों में मानी जाती हैं। ना सिर्फ अपनी फिल्मों से बल्कि अपनी लुक्स को लेकर भी विद्या फैंस को आकर्षित करती हैं। हाल ही में एक सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने विद्या बालन से जुड़ी एक खास बात रिवील की है और बताया कि विद्या फोटोशूट के दौरान कभी भी फोटोशॉप टचअप या फिल्टर का उपयोग नहीं करती हैं। वह अपना लुक नैचुरल रखना पसंद करती हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जाने माने सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने बताया कि विद्या अपने फोटोशूट्स के लिए 'नो फोटोशॉप, नो फिल्टर' का पॉलिसी अपनाती हैं। वो तस्वीरों में दुबली या गोरी नहीं दिखना चाहतीं।

उन्होंने कहा कि विद्या बालन अपनी स्किन से सहज हैं। वह अपनी तस्वीरों की री-टचिंग नहीं चाहती हैं। डब्बू रतनानी ने कहा, शूट के दौरान मैं सेट पर ही प्रॉपर लाइट्स की व्यवस्था करने की कोशिश करता हूं, ताकि फोटोग्राफ के पोस्ट-ट्रीटमेंट की संभावना बेहद कम की जा सके।
विद्या से अपनी दोस्ती के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, "विद्या और मैं पिछले 15 वर्षों से साथ काम कर रहे हैं। मैं हमेशा से उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित रहता हूं। विद्या बालन को टचअप बिल्कुल भी पसंद नहीं है। वह अपनी तस्वीरों से छेड़छाड़ करना पसंद नहीं करती।"
वहीं, फोटोग्राफर अतुल कस्बेकर ने भी इस बारे में बताते हुए कहा, "विद्या बालन के साथ काम करने में मुझे मजा आता हैl विद्या बालन का चेहरा दमकता हैl वह खूबसूरती में अव्वल हैl"
मैंने शायद ही कभी किसी ऐसे व्यक्ति की फोटो खींची हो, जो विद्या बालन की तरह ही खुद को लेकर इतना कंफर्टेबल हो। विद्या बालन के साथ काम करने में मुझे मजा आता है। उनके चेहरे में एक आतंरिक चमक है। वह खूबसूरती में अद्वितीय हैं।"
बता दें, शेरनी के प्रमोशन के दौरान विद्या ने अपने फिगर और खूबसूरती पर कहा था कि समय के साथ मैंने खुद को स्वीकार कर लिया है। मैंने हर दिन खुद को थोड़ा और प्यार करना शुरू कर दिया, इसीलिए लोगों ने भी मुझे इसी रूप में स्वीकार किया है।


Click it and Unblock the Notifications
