गुडनाइट क्रीम में आई विद्या बालन
गोदरेज कम्पनी ने गुडनाइट नैचुरल्स क्रीम के प्रचार के लिए विद्या बालन को साइन किया है।
इस ब्रांड से जुड़ने पर विद्या का कहना था कि यह एक बहुत पुराना ब्रांड है इससे जुड़कर किसी को भी अच्छा लगेगा। दूसरा उन्हें इस ब्रांड की क्रीम बहुत पसंद आई है। उन्होने अपने आउटडोर शूट में गुडनाइट नैचुरल का प्रयोग भी किया और उन्हें इसका काफी फायदा दिखा।
विद्या के पास फिलहाल कई फिल्में है जिसमें चेनाब गांधी और इश्कियां का नाम प्रमुख है।


Click it and Unblock the Notifications











