'टॉपलेस' विद्या ने कराया लोगों को सर्दी में गर्मी का एहसास
लगता है आजकल हमारी अभिनेत्रियों के दिमाग में ये बात घर कर गई है कि जो जितना लोगों को सामने कपड़े उतारता है, वो उतना ज्यादा ही लोगों के दिल के करीब पहुंचता है, तभी तो मंदिरा बेदी, बिपाशा बसु, नेहा धूपिया सरीखी अभेनेत्रियां खुलेआम टॉपलेस हो गई। अब आप कहेंगे ये वो अभिनेत्रियां हैं जिनकी मार्केट उनके अभिनय से ज्यादा उनके बदन पर चलती है।
जानिए विद्या के जीवन के कुछ ग्लैमरस सच
तो सुनिये अब हम जिस तारिका के टॉपलेस होने का जिक्र करेंगे उनकी मार्केट वैल्यू उनके अभिनय के कारण हैं और उनका नाम है विद्या बालन। जिन्होंने डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए कपड़े उतारे हैं। इस फोटो में सेंसुअस विद्या टॉपलेस हुई हैं और उन्होंने अपनी बॉडी पर व्हाइट पेंट भी कराया है। फोटो पर विद्या का एकदम नया रूप देखने को मिल रहा है। विद्या इस फोटोशूट के जरिए खूब चर्चा बटोर रही हैं। पिछले साल विद्या ने एफएचएम मैगजीन के लिए सेक्सी फोटो शूट कराया था।
कहने वालों ने तो ये तक कह दिया कि विद्या के इस रूप को देखकर उन्हें कड़कड़ती सर्दी में पसीना आ गया वाकई में विद्या के इस सेक्सी कदम से लोगों को हो रहा है सर्दी में गर्मी का एहसास।
अब आपकी नजर विद्या बालन के बारे में क्या कहती हैं, कृपया जरूर बताइये, अपनी प्रतिक्रिया नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में लिखें।


Click it and Unblock the Notifications











