विद्या घायल रिटर्न्स में

सनी देओल शुरुआती दौर से ही विद्या को ही फिल्म के लिए साइन करना चाहते थे | लेकिन जब उन्हें मौके नहीं मिल रहे थे और विद्या के डेट्स नहीं मिल रहे थे तो उन्होंने थोड़ा इंतजार करना ही मुनासिब समझा | चूंकि उस वक्त विद्या फिल्म डर्टी पिक्चर्स की शूटिंग में व्यस्त थी| सो, अब वह फ्री हो चुकी हैं और सनी ने जब उनसे दोबारा पूछा तो वह तैयार हो गयीं | सनी कहते हैं कि फिल्म में मैंने विद्या को लेने की बात इसलिए कही क्योंकि फिल्म में जिस तरह की नायिका चाहिए, वह सारी बात विद्या में है | वह ग्लैमरस भी है और सुंदर भी और अक्लमंद भी|


Click it and Unblock the Notifications











