सिद्धार्थ weds विद्या, क्या बात है!

शादी तमिल रीति रिवाजों के साथ होगी। करीना कपूर की शादी की तरह ये शादी भी इस साल की गुपचुक शादियों में से एक होगी। क्योंकि शादी को लेकर विद्या और सिद्धार्थ रॉय कपूर दोनों ने चुप्पी साधी हुई है। लेकिन खबर एकदम पक्की है अब चाहे दूल्हा दुल्हन इस बात पर कोई कमेंट ना भी करें तो इस खबर की सच्चाई पर किसी तरह के शक की कोई गुंजाइश ही नहीं है। ज्ञात हो कि पिछले दो सालों से विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय एक दूसरे के साथ हैं। लेकिन उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते पर किसी तरह की कोई टिप्पणी नहीं की।
फिल्हाल विद्या और सिद्धार्थ की शादी की तैयारियां पूरे जोरो शोरों से चल रही हैं। विद्या के शादी के जोड़ी की पूरी जिम्मेदारी डिजाइनर सब्यसाजी मुखर्जी ने ली है। एक लीडिंग न्यूजपेपर के अनुसार सब्यसाची के एक स्टाफ मेंबर ने बताया कि विद्या ने उन्हें 18 साड़ियों का ऑर्डर दिया है जिनमें से दो दुल्हन के लिए हैं। बताया जा रहा है कि शायद विद्या बालन दिन में पूरे रीति रिवाजों के साथ शादी करेंगी। तो आप भी वन इंडिया के साथ बने रहिये और जल्द ही शामिल होइये इस शादी में।


Click it and Unblock the Notifications