तो विद्या बालन जिताएंगी इंडिया को ऑस्कर!
परिणिता फिल्म से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का सिक्का जमा चुकीं विद्या बालन ने पिछले कुछ सालों में दि डर्टी पिक्चर, डेढ़ इश्किया, कहानी, पा जैसी फिल्मों के जरिये बॉलीवुड में अपनी पहचान एक बहुत ही सशक्त अभिनेत्री के रुप में बना ली। विद्या बालन पिछले साल कांस फिल्म फेस्टिवल में बतौर जूरी भी शामिल हुई थीं और वहां पर साड़ी पहनकर विद्या बालन ने भारत की संस्कृति और सभ्यता से पूरे विश्व को परिचित करा दिया। विद्या बालन हमेशा ही देश को बाहर भी रिप्रेसेंट करती आई हैं और अब विद्या से लोगो उम्मीद कर रहे हैं कि वो ऑस्कर भी भारत लेकर आएं। हालांकि विद्या का कहना है कि उन्हें पद्म श्री मिलेगा इसका भी यकीन नहीं था। लेकिन पद्म श्री उन्हें मिला और अब अगर अच्छी फिल्में मिलती रहीं तो ऑस्कर भी दूर नहीं रह जाएगा।
विद्या बालन के लिए शादी का साइड इफेक्ट है सिद्धार्थ का इंतजार करना!
विद्या बालन ने इस प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान अपनी फिल्म दि डर्टी पिक्चर के बारे में बात करते हुए कहा कि अगर उनकी बजाय कि दूसरी एक्ट्रेस को वो किरदार मिला होता तो उनकी जिंदगी आज क्या होती ये तो वो नहीं जानतीं। लेकिन विद्या ने कहा कि मैं इतना कह सकती हूं कि दाने दाने पर लिखा है खाने वाले का नाम। तो जो मेरे नाम का है वो मुझे ही मिलेगा। किसी और को नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
