'किसी के बाप की इंडस्ट्री..' विद्या बालन ने नेपोटिज्म पर कह डाली ऐसी बात, कइयों को लगेगी मिर्ची!

vidya balan

विद्या बालन के पास काम ही काम है और इस वक्त वो दो और दो प्यार को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। लेकिन इस बीच मीडिया से बात करके हुए हसीना ने कुछ ऐसा कह डाला है जिसपर चर्चा हो रही हैं।

इंडस्ट्री के लिए नेपोटिज्म हमेशा से एक सवाल रहा है और आउटसाइडर इसको लेकर बात करने में हमेशा रुचि रखते हैं। विद्या बालन ने कहा है कि 'फिल्म इंडस्ट्री किसी के बाप की नहीं हैं।' इसके बाद से उनके बयान को लेकर बातें हो रही हैं।

हालांकि अभिनेत्री ने ऐसा क्यों कहा वो अलग बात है। दरअसल एकस इवेंट के दौरान प्रतीक गांधी के साथ नेपोटिज्म को लेकर विद्या बालन से सवाल पूछा गया था। भूल भुलैया एक्ट्रेस ने इस दौरान कहा, "मुझे नहीं पता कि मैं इसका जवाब कैसे दूं क्योंकि नेपोटिज्म या कोई भाई-भतीजावाद नहीं, मैं यहां हूं।

किसी के बाप की इंडस्ट्री नहीं है ये, वरना हर बाप का बेटा या बेटी सफल होती। इसलिए, मुझे लगता है कि इससे वास्तव में कोई फर्क नहीं पड़ता।" जैसे ही विद्या बालन ने ये बात कही लोग हैरान हो गए और उनकी बात को मानते हुए तालियां पीटने लगे।

विद्या बालन ने आगे क्या कहा?

उन्होने आगे कहा, "मैं अपना काम करके खुश हूं। कई बार मुझे लगा कि शायद अगर मुझे कुछ लोगों का समर्थन मिलता तो लोग उस दौर में थोड़ा दयालु होते। लेकिन मुझे लगता है कि इससे वास्तव में कोई फर्क नहीं पड़ता।" एक्ट्रेस का ये बयान अब खबरों का हिस्सा है और देखने वाली बात होगी कि किसकी तरफ से रिएक्शन आता है। विद्या बालन वास्तव में एक कामयाब अदाकारा हैं।

भूल भुलैया 3

इस वक्त उनकी आने वाली फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर चर्चा है। इस फिल्म में वो फिर से मंजुलिका के किरदार को निभाती नजर आएंगी। हालांकि देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म को कितना प्यार मिलता है..

Read more about: vidya balan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X