'मिशन मंगल' के बाद इस शानदार बॉयोपिक में नजर आएंगी विद्या बालन- शानदार First LOOK

Recommended Video

Vidya Balan's first look from Shakuntala Devi biopic out | FilmiBeat

मिशन मंगल से तारीफें बटोरने के बाद, विद्या बालन की अगली फिल्म से उनका फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। शंकुलता देवी की बॉयोपिक फिल्म में विद्या नजर आने वाली हैं। शंकुतला देवी गणित की जीनियस थीं और उन्हें 'ह्यूमन कंप्यूटर' के नाम से भी जाना जाता था। इस बॉयोपिक फिल्म का निर्देशन अनु मेनन कर रही हैं। जल्द ही फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरु होने वाली है।

फर्स्ट लुक रिलीज करने के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने की और रिलीज होने की भी घोषणा की है। यह बॉयोपिक 2020 मई- जून तक रिलीज की जाएगी। कोई शक नहीं कि विद्या बालन इस लुक में काफी अलग और दमदार नजर आ रही हैं।

Shakuntala Devi

शंकुतला देवी बॉयोपिक पर बात करते हुए विद्या बालन ने कहा, 'मैं ये किरदार करने के लिए काफी उत्साहित हूं। मैंनें अपने बाल भी छोटे कराए हैं। आप मुझे कर्ली बॉब के साथ देखेंगे। (शकुंतला देवी) एक मैग्नेटिक पर्सनैलिटी थीं। इसके साथ ही उनकी जिंदगी मुझे बेहद आकर्षक लगी।'

बता दें, शकुंतला देवी ने बहुत ही छोटी उम्र से अपनी काबिलियत और अद्वितीय दिमाग से दुनिया में नाम कमाया। गणित के सवाल हल करने में कंप्यूटर और कैलकुलेटर को मात देती थीं। शकुंतला देवी का नाम इसी रफ्तार के लिए गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में भी दर्ज है।

निर्देशक अनु मेनन कहती हैं, 'मैं हमेशा से शकुंतला देवी की शख्सियत पर आर्कषित रही हूं। उनकी कहानी अद्भुत है और इसे परदे पर पेश करने को लेकर मैं खुद काफी रोमांचित हूं। शकुंतला देवी ने अपनी शर्तों पर अपना जीवन जिया और उनकी शख्सियत पर फिल्म बनाना मेरे लिए सौभाग्य से कम नहीं है।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X