..................... Great Vidya Balan finished shooting for 'Ghanchakkar' before wedding, says Rajkumar Gupta | प्रोफेशनल विद्या लोगों को घनचक्कर नहीं बनाती - Hindi Filmibeat

प्रोफेशनल विद्या लोगों को 'घनचक्कर 'नहीं बनाती

विद्या बालन को लोग एक परिपक्क अभिनेत्री तो कहते ही हैं लेकिन वो मैच्योर अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक प्रोफेशनल कलाकार भी है इसलिए उनके निर्देशक उनकी तारीफ किये बिना नहीं रह पाते हैं। हाल ही में परिणय सूत्र बंधन में बंधी विद्या बालन ने अपनी पहली कॉमेडी फिल्म घनचक्कर की शूटिंग अपनी शादी से ही पहले पूरी कर ली जिसका खुलासा खुद फिल्म के निर्माता-निर्देशक राजकुमार गुप्ता ने किया है।

गु्प्ता साहब ने कहा कि मुझे विद्या का यह बात बहुत अच्छी लगी कि वो अपने काम से समझौता नहीं करती है इसलिए तो वो मंझी हुई कलाकार है। क्योंकि सच्चा कलाकार वो ही होता है जो अपने काम के साथ कोई कोताही नहीं करता है। और यही सफलता का मूल मंत्र भी है। विद्या ने फिल्म घनचक्कर की अपने हिस्से की सारी शूटिंग पूरी कर ली है वो भी अपनी शादी से पहले। उन्होंने हंसते हुए कहा कि सही में विद्या ने हमारा घनचक्कर नहीं बनाया। जबकि आम तौर पर अभिनेत्रियां अपनी शादी से पहले और शादी के बाद निर्देशकों का जीना मुहाल कर देती है। लेकिन हमारी विद्या ऐसी नहीं है।

Vidya Balan
आपको बता दें कि 14 दिसंबर को विद्या ने यूटीवी मोशन के हेड सिद्धार्थ राय कपूर की तीसरी पत्नी बन गयी।इस शादी में केवल करीबी लोग ही शामिल हुए थे। फिल्म घनचक्कर विद्या की शादी के बाद पहली रिलीज फिल्म होगी। फिल्म में विद्या के साथ इमरान हाशमी है। फिल्म एक हॉट कॉमेडी है।फिल्म की कहानी की तारीफ खुद विद्या ने भी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X