विद्या बालन की फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' एक्ट्रेस आर्या बनर्जी की कमरे में मिली लाश, संदिग्ध हालत में मौत!
फिल्म लव सेक्स और धोखा के साथ डर्टी पिक्चर जैसी फिल्म से लोकप्रियता हासिल करने वाली एक्ट्रेस आर्या बनर्जी की संदेहास्पद हालत में मौत हो गई है। आर्या बनर्जी का शव दक्षिण कोलकाता के जोधपुर पार्क में स्थित उनके फ्लैट में मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनका शव खून से लथपथ था।
आखिर उनके मौत की वजह क्या है, इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की इसकी जानकारी शुक्रवार को हुई। नौकरानी उस दिन आर्या के घर हमेशा की तरह काम करने गई थी। उसने कई बार फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। नौकरानी को शक हुआ।

ऐसे में वह झील पुलिस स्टेशन पहुंची और वहां पर आर्या के फोन नहीं उठाने और घर का दरवाजा भीतर से बंद होने की जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराकर आर्या के घर पर पहुंची। आर्या का फ्लैट अंदर से बंद था। पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा खोला। पुलिस द्वारा दी गई मीडिया को जानकारी के अनुसार घर के भीतर एक बिस्तर पर आर्या का मृत शरीर पड़ा हुआ था।
उनके नाक से खून बह रहा था। मुंह से उल्टी हुई थी। शव को जांच के लिए भेजा गया है। बता दें कि आर्या बनर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहा करती थीं। गौरतलब है कि साल 2020 में और इससे पहले कई ऐसे स्टार्स रहे हैं जिनकी मौत की वजह क्या रही है, इस पर अभी भी बड़ा सवाल कायम है।


Click it and Unblock the Notifications











