माधुरी दीक्षित के साथ लाइव परफॉर्मेंस के दौरान धड़ाम से गिरीं विद्या बालन, फिर भी हुई तारीफ, Video Viral!

Vidya Balan Fell Down During Dance- कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 अब रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है और दिवाली पर धमाका करने वाली है। फिल्म के ट्रेलर और टाइटल सॉन्ग ने रिलीज होकर पहले रही धमाका किया है।
लेकिन इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि आपको हैरान कर देगा। सभी जानते है कि इस बार एक नहीं बल्कि दो-दो मंजुलिका नजर आने वाली है। विद्या बालन तो होंगी लेकिन उनके साथ माधुरी दीक्षित भी धमाका करती दिखेंगी।
आमी जे तुमार गाना इस वक्त धूम मचा रहा है। लेकिन जो वीडियो सामने आया है वो देखकर आप पलकें तक नहीं झपकाएंगे क्योंकि इसमें विद्या बालन के साथ माधुरी दीक्षित भी डांस कर रही है। क्लासिकल डांस और एक्सप्रेशन क्वीन माधुरी दीक्षित के साथ डांस करते हुए स्टेज पर एक हादसा हो गया।
गिर पड़ी विद्या बालन
इस वायरल हो रहे वीडियो में विद्या बालन को डांस डांस करते पैर मुड़ने के बाद गिरते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के सामने आते ही लोग कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। जैसे ही विद्या गिरी उन्होने तुरंत सब कवर किया और कॉंफिडेंस के साथ में खड़े होकर डांस करने लगीं। अब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसको instant bollywood ने साझा किया है।
क्या बोले लोग
वीडियो पर लोगों के कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''वह मुस्कुराई और उठ गई।'' एक ने लिखा, ''गिरने के दौरान उसके कवर करने का तरीका बहुत पसंद आया।'' एक ने लिखा, ''गिरते ही संभल जाये उसे ही: vidya balan कहते हैं।'' एक ने लिखा, ''अनुग्रह के साथ सच्चा कलाकार।''
एक ने लिखा, ''फिर भी वह बड़ी मुस्कुराहट और आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करती रही और यही विद्या भी है कि कितनी खूबसूरती से माधुरी ने उसका समर्थन किया।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैँ। फिलहाल आप देखिए ये वायरल वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











