शादी के बाद, मैं काम को लेकर और फोकस हो गयी हूं- विद्या!

अक्सर कहते हैं कि शादी या प्यार में पड़ने के बाद लोगों का काम पर से ध्यान हट जाता है। अक्सर एक्ट्रेसेस को भी शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री छोड़ेते हुए देखा गया है। लेकिन विद्या बालन का कहना है कि ये गलत है कि प्यार या शादी इंसान को उसके करियर से भटका देते हैं। मैं तो शादी के बाद अपने काम को लेकर और भी ज्यादा फोकस हो गयी हूं। पहले मेरा दिमाग बहुत ही अस्थिर था। हर समय दस चीजें दिमाग में चलती रहती थीं। लेकिन शादी के बाद मैं काफी शांत हो गयी हं। अब मेरा काम पर ज्यादा फोकस रहता है और एक समय में मैं एक ही प्रोजेक्ट पर काम करना पसंद करती हूं। अपना सौ प्रतिशत एक ही काम में डालने से वो काम भी परफेक्ट होता है और आप खुद भी रिलैक्स रहते हैं।

विद्या बालन आजकल अपनी फिल्म शादी के साइड इफेक्ट्स के प्रमोशन में व्यस्त हैं। विद्या बालन और फरहान अख्तर पहली बार किसी फिल्म में एक साथ नज़र आने वाले हैं। ऐसे में लोगों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें भी हैं। विद्या बालन और फरहान से इंटरव्यू के दौरान हर किसी ने यही पूछा कि आखिर शादी के साइड इफेक्ट्स हैं क्या। लेकिन विद्या ने कहा कि उनके हिसाब से शादी के सभी साइड इफेक्ट्स अच्छे ही हैं, पॉजिटिव हैं। जरुरी तो नहीं ना कि साइड इफेक्ट्स निगेटिव ही हों। मेरे लिए तो ये सारे साइड इफेक्ट्स पॉजिटिव और अच्छे ही रहे। बतौर इंसान शादी ने मुझे काफी बदल दिया और बेहतर बना दिया है।

विद्या ने ये भी कहा कि जैसा कि लोग कहते हैं कि शादी या प्यार में होने से इंसान अपने फोकस से हट जाता है, भटक जाता है ये सब गलत है। मै तो शादी के बाद और भी फोकस हो गयी हूं। अब मैं बहुत शांत हो गयी हूं । पहले तो मैं एक ही जगह पर ज्यादा देर तक बैठ तक नहीं सकती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब मैं काफी सोच समझकर और काफी सीरियसली डिसीजन लेती हूं। लेकिन वहीं फरहान अख्तर का कुछ और ही कहना है। फरहान ने कहा कि मैंने तो भाग मिल्खा भाग से भागना शुरु किया था और अभी तक मैं भाग ही रहा हूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X