Exclusive: विद्या-सिद्धार्थ की जोड़ी कुछ जमी नहीं
विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर की शादी को कुछ ही घंटे बाकी हैं। संगीत सेरमनी भी हो गयी और विद्या के हाथों में सिद्धार्थ के नाम की मेंहदी भी लग गयी। इस जोड़ी को सभी ने सराहा लेकिन विद्या के फैन्स का मानना है कि विद्या और सिद्धार्थ की जोड़ी कुछ जम नहीं रही। ट्विटर पर विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर की शादी को लेकर लोग काफी कुछ लिख रहे हैं। कोई विद्या के खूबसूरत कपड़ों की बात कर रहा है तो कोई उनकी ज्वैलरी की। लेकिन ये देखकर हैरान हुई की बहुत कम लोग विद्या बालन और सिद्धार्थ की जोड़ी पर कमेंट कर रहे हैं।
विद्या और सिद्धार्थ की जोड़ी पर एक फैन ने कमेंट किया भी तो उनका कहना था कि विद्या बालन और सिद्धार्थ की जोड़ी कुछ जम नहीं रही। उन्होने लिखा "क्या आपने विद्या बालन के होने वाले पति को देखा? नो कमेंट्स। मुझे ऐसा लग रहा है कि इंडिया में भी एलिजिबल बैचलर्स की कमी हो गयी है।"कुल मिलाकर विद्या और सिद्धार्थ की जोड़ी उनके फैन्स को कुछ खास नहीं भा रही।
ज्ञात हो कि विद्या सिद्धार्थ की तीसरी पत्नी हैं। सिद्धार्थ की पहली पत्नी थीं उनकी स्कूल की गर्लफ्रैंड और उसके बाद उन्होंने एक प्रोड्यूसर के साथ शादी की। और अब विद्या के साथ ये उनकी तीसरी शादी है। हालांकि विद्या की ये पहली ही शादी है और उनके चेहरे पर शादी के पहले का ग्लो साफ नजर आ रहा है। शादी होने की खुशी भी विद्या के चेहरे पर दिख रही है। कल यानी शुक्रवार को 14 दिसंबर को विद्या और सिद्धार्थ की शादी होगी। अब चाहे किसी को ये जोडी़ पसंद हो या ना हो लेकिन सच तो ये है कि विद्या को अपना मिस्टर राइट मिल गया है और उनकी खुशी में उनके फैन्स को भी खुश होना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications












