महेश भट्ट की डर्टी पिक्चर का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं विद्या!
हमारी अधूरी कहानी फिल्म के महेश भट्ट के जीवन से जुड़े होने के चलते कहा जा रहा है कि फिल्म काफी मसालेदार होने वाली है। क्योंकि महेश भट्ट का असली जीवन भी काफी मसालेदार और चटपटी बातों से भरा पड़ा है। खासतौर पर भट्ट साहब का रोमांटिक जीवन तो काफी रोमांचक रहा है। काफी समय बाद महेश भट्ट खुद अपनी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं इस बात से उनके फैंस काफी खुश हैं। सभी को उम्मीद है कि महेश भट्ट जी की कलम से निकली कहानी जरुर काफी मनोरंजक होगी। हालांकि लोगों को अभी तक तो यही लग रहा था कि महेश भट्ट अब जब भी कोई फिल्म की स्क्रिप्ट लिखेंगे तो उनकी बेटी आलिया भट्ट ही उसमें मुख्य किरदार निभाएंगी। लेकिन ये मौका मिल गया विद्या बालन को।
हमारी अधूरी कहानी का निर्दशन करेंगे मोहित सूरी। कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि विद्या बालन अपनी खराब तबियत के चलते मोहित सूरी की हमारी अधूरी कहानी फिल्म को छोड़ रही हैं। लेकिन मोहित सूरी ने इस खबर को सरासर झूठ बताया और साथ ही कहा कि विद्या बालन उनकी फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। हमारी अधूरी कहाी में विद्या बालन के अलावा भट्ट कैंप के चहेते सीरियल किसर इमरान हाशमी और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। विद्या बालन इससे पहले भी इमरान हाशमी के साथ डर्टी पिक्चर, घनचक्कर जैसी फिल्में कर चुकी हैं।
देखते हैं विद्या और इमरान की जोड़ी हमारी अधूरी कहानी में क्या गुल खिलाती है। चूंकि ये महेश भट्ट की फिल्म है तो फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर चलने के तो पूरे आसार हैं।


Click it and Unblock the Notifications












