5 करोड़ में साड़ी का ऐड करेंगी विद्या बालन
बैंगलोर। विद्या बालन ने बॉलीवुड में सिर्फ एक्टिंग के बल पर ही मकाम हासिल नहीं किया है बल्कि वो फिल्म इंडस्ट्री की एक फैशन आइकन भी बन गई हैं। अब तक बॉलीवुड में इस बात पर जंग होती थी कि कौन कितने कम कपड़े पहनकर खुद को भीड़ से अलग दिखाता है और इसी होड़ में कम कपड़े पहनने वालों की भीड़ जमा हो गई। फिर विद्या ने साड़ी में खुद की एक बेहतरीन इमेज बनाकर खुद को उस भीड़ से अलग खड़ा कर लिया। अब खबर है कि विद्या इस पूरे देश की सबसे बड़े साड़ी के ब्रैंड की ब्रैंड अम्बेसडर बनेंगी और उसके लिए उन्हें 5 करोड़ दिये जाएंगे।
ब्लिंग एंटरटेनमेंट सोल्यूशन्स की स्वाती अइय्यर ने कहा "विद्या ने आज खुद को एक भारतीय नारी के रुप में स्थापित किया है। वो सिर्फ साड़ी में खूबसूरत ही नहीं दिखतीं बल्कि उन्होने साड़ी के रुप में खुद को उन सबसे अलग खकड़ा करदिया है जो सिर्फ छोटे कपड़ों को ही महत्व देते हैं। उन्होने साड़ी का फैशन फिर से वापस ला दिया है। इसीलिए इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि हमने देश की सबसे बड़ी साड़ी ब्रैंड का अम्बेसडर उन्हें चुना है। हमें इस बात की खुशी है कि विद्या ने साड़ी में खुद को इतनी बेहतरीन तरीके से पेश किया है कि हमें विद्या ब्रैंड को मार्केट में उतारने में बहुत अच्छा लग रहा है। आज विद्या खूबसूरती, ईमानदारी, भारतीय, निर्भीक और शुद्धता की पूरक हैं।"
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर अतुल कासबेकर जो की ब्लिंग एंटरटेनमेंट के मालिक हैं ने बताया कि वो विद्या को भारत की मेरी स्ट्रीप के रुप में पेश करेंगे। अभी तक की अधिकतर फिल्मों में विद्या ने सारी ही पहनी है और वो भी काफी खूबसूरत अंदाज में फिर चाहे वो पा हो, इश्किया हो, दि डर्टी पिक्चर की सिल्क हो, नो वन किस्ड जैसिका हौ और या फिर कहानी। सभी फिल्मों में विद्या ने साड़ी में खुद को बहुत ही बेहतरीन और खूबसूरत कॉतरीके से दिखाया है।


Click it and Unblock the Notifications