डर्टी विद्या और इमरान एक बार फिर करेंगे उ ला ला..

बॉलीवुड के दो डर्टी स्टार्स इमरान हाशमी और विद्या बालन एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' के बाद अब यह जोड़ी कॉमेडी फिल्म 'घनचक्कर' में दिखाई देगी।

यूटीवी मोशन पिक्चर्स की इस फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू हो सकती है। इस फिल्म को राजकुमार गुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं विद्या इससे पहले भी राजकुमार के साथ 'नो वन किल्ड जेसिका' में काम कर चुकी हैं।

राजकुमार का कहना है कि 'घनचक्कर' अब तक की सबसे अच्छी फिल्म होगी, उन्होंने कहा कि दोनों सितारों को साथ में पेश करने से पहले मैने इस बारे में काफी सोच विचार किया है।

इ नका मानना है कि बतौर निर्देशक के नाते आप हमेशा पहले से ही अपनी भूमिकाओं के लिए कलाकार सोच लेते हैं और यदि आपको इसके लिए कोई समझौता नहीं करना पड़ा, तो आप आधी लड़ाई वहीं जीत लेते हैं।

राजकुमार ने कहा, कि वह पहली बार इमरान के साथ काम करने जा रहे हैं। उनको लगता है कि वह अपनी भूमिका के साथ पूरा न्याय करेंगे। दर्शक पहली बार उन्हें एक सनकी आदमी के रूप में देखेंगे, जो पूरी तरह से नया होगा।

विद्या के बारे में निर्देशक का कहना है कि वह विद्या के साथ पहले भी काम कर चुके हैं। वह तो पहले ही उनकी पसंद थी और इस फिल्म में वह और भी अलग दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X