विद्या नहीं बनना चाहतीं मदर इंडिया!

बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस विद्या बालन ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो मदर इंडिया नहीं बनना चाहती हैं। विद्या बालन का कहना है कि अगर कोई भी निर्देशक मदर इंडिया का सीक्वल बनाता है तो ये बहुत बड़ी बात होगी लेकिन वो इसका हिस्सा नहीं बनेंगी क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि वो मदर इंडिया के किरदार के साथ न्याय कर पाएंगी। विद्या बालन का ये कहना लोगों को थोड़ा अजीब लगा क्योंकि विद्या बालन अभी तक लगभग सभी फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग करती आई हैं और उनके किरदार फिल्मों की जान रहे हैं। लेकिन उनका इस तरह से किसी हिट फिल्म के रीमेक को ना करने की बात लोगों को हजम नहीं हुई।

विद्या बालन हाल ही में सिनेब्लिट्ज मैगजीन के फिल्म इंडस्ट्री के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में रिलीज हुए विशेष संस्करण के इवेंट के दौरान मीडिया से मुखातिब हुईं। विद्या बालन इवेंट के दौरान 1957 में रिलीज हुई फिल्म मदर इंडिया की एक्ट्रेस नर्गिस और 1962 में रिलीज हुई फिल्म साहिब बीवी और गैंगस्टर फिल्म की मीना कुमारी के गेटअप में नज़र आईं। विद्या बालन ने मिडिया द्वारा पूछे जाने पर कि क्या वो मदर इंडिया के रीमेक में काम करना पसंद करेंगी विद्या बालन ने झट से जवाब दिया मुझे नहीं लगता कि कोई मदर इंडिया का रीमेक बनाने की हिम्मत कर सकता है। और यदि कोई ऐसा करता है तो मैं उसे सलाम करुंगी लेकिन मैं इसमें काम नहीं करुंगी।

हालांकि विद्या बालन एक बहुत ही बेहतरीन एक्ट्रेस हैं लेकिन फिर भी उनका मदर इंडिया के रीमेक के लिए इस तरह इंकार करना वाकई थोड़ा अजीब था लेकिन एक तरह से विदया का ये कहना ठीक ही है क्योंकि विद्या ने पिछले कुछ सालों से इश्किया, द डर्टी पिक्चर जैसी फिल्मों के जरिये अपनी जो इमेज बना रखी है उसके बाद विद्या के लिए मदर इंडिया का टैग थोड़ा ऑक्वर्ड हो जाएगा। और फिर शायद विद्या को लग रहा हो कि उन्हें लोग मदर इंडिया के रुप में देखना पसंद भी ना करें। लोगों के दिमाग में विद्या की इस ना को लेकर कई सारे फनी विचार भी आए हैं। तो आइये जानते है कि विद्या मदर इंडिया क्यों नहीं बनना चाहतीं-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X