द डर्टी पिक्चर में विद्या का हॉट लुक बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा सकता है
बॉलीवुड में आज द डर्टी पिक्चर से खुद को सुपर हॉट एक्ट्रेस का खिताब देने वाली विद्या बालन की इस फिल्म का आज हर कोई बेताबी से इंतजार कर रहा है। इस फिल्म के ट्रेलर और वीडियों काफी पॉपुलर हो चुके हैं दर्शक ही नहीं बॉलीवुड के कई लोग विद्या के इस रूप को देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। हो सकता है कि यह फिल्म सभी के छक्के छुड़ा दे।
आखिर ऐसा क्या दिखाया गया है विद्या की नयी फिल्म द डर्टी पिक्चर में हम आपको बता दें मिलन लूथरिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म साउथ इंडियन एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की लाइफ पर बनी फिल्म है जिसके साउथ में काफी दीवाने थे। उनकी लाइफ स्टाइल और पहनावा आज के आधुनिक पहनावे के जैसा था। जिसके कारण हमेशा ही वो साउथ में विवादों से घिरी रहीं।
यह फिल्म उनके ही जीवन पर आधारित है। आपको बता दें कि सिल्क नें 1996 में आत्म हत्या कर ली थी ऐसा कदम उन्होंने किन कारणों से उठाया था इस बात का पता आज तक नहीं चल पाया है। खैर ऐसी कयास लगाई जा रही है कि विद्या की यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर 'रॉकस्टार', 'देसी बॉयज' और 'डॉन 2' के पसीने छुड़ा देगी। यह फिल्म 2 दिसंबर को पर्दे पर रिलीज की जा रही है।
इस फिल्म के लिए विद्या ने काफी मेहनत की है, उनकी पहली फिल्म 'परिणीता' से लोगों के दिल में अपनी सादगी भरे अंदाज से अलग ही जगह बनाने वाली इस बाला नें ज्यादातर गंभीर फिल्में ही की हैं। इसके बाद उनकी फिल्म पा और नो वन किल्ड जेसिका भी आई लेकिन उनमें भी विद्या ने गंभीर रोल ही किये।
गंभीर किरदार से निकलने की कोशिश विद्या ने अपनी फिल्म इश्किया से की इसके बाद उनका पूरी तरह से काया कल्प हो गया। उन्होंने अपनी फिल्म में ऐसे सीन किये कि सिल्क के भाई को इस फिल्म के लिए आगे आना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि इस फिल्म के जरिए मेरी बहन के गलत ढंग से दिखाया जा रहा है। इतना ही नहीं इससे पहले इस फिल्म के पोस्टर्स को लेकर भी काफी बवाल मच चुका है।
फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स का मानना है कि फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' काफी अच्छा व्यवसाय कर सकती है क्योंकि इस फिल्म में वो सब परोसा जा रहा है जो लोग देखना चाहते हैं। इतना ही नहीं विद्या ने इस फिल्म के प्रमोशन में भी काफी बोल्ड गेटअप में नज़र आईं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











