शादी में खलल ना पड़े इसलिए विद्या पहले हो गयीं घनचक्कर

विद्या बालन पिछले साल अपनी फिल्म 'घनचक्कर' की शूटिंग में व्यस्त थीं। फिर अचानक उनकी शादी की तारीख तय हो गयी और वो अपनी शादी में व्यस्त हो गयीं। सबने यही सोचा की शादी के बाद विद्या अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी करेंगी। लेकिन ये खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया कि विद्या बालन ने शादी से पहले ही अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली थी। विद्या बालन अपने काम को लेकर किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहती थीं इसलिए उन्होंने शादी से पहले ही अपना काम खत्म कर लिया। ताकि कल को उनकी फिल्म की शूटिंग में देरी की वजह उन्हें ना बताया जाए।
घनचक्कर के निर्देशक राजकुमार गुप्ता ने विद्या की शादी के बाद ये बात लोगों को बताई साथ ही उन्होंने कहा कि विद्या बहुत पेशेवर हैं और उनके साथ काम करना सभीको बहुत पसंद है। शादी से पहले ही उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली। ज्ञात होकि घनचक्कर फिल्म में विद्या बालन के साथ सीरियल किसर इमरान हाशमी भी हैं। ये विद्या और इमरान हाशमी की एक साथ दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों डर्टी फिक्चर में नज़र आए थे। घनचक्कर एक कॉमेडी फिल्म है और यह फिल्म 21 जून को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications