रिया चक्रवर्ती के समर्थन में बोलीं विद्या बालन - मेरा दिल रिया का हाल देख कर टूट जाता है
रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू के बाद लोगों ने उनका पक्ष समझने की कोशिश की है और सुशांत सिंह राजपूत केस में अब लोग रिया की तरफ से आवाज़ उठाना शुरू कर रहे हैं। एक्ट्रेस लक्ष्मी मुंचु ने एक पोस्ट में लिखा कि एक साथी कलाकार के तौर पर ये बहुत ज़रूरी है।
और अब लक्ष्मी के पोस्ट का समर्थन करते हुए विद्या बालन भी रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में खुलकर बोलती दिखाई दीं। पिछले कुछ दिनों में जिस तरह मीडिया ने रिया को विलेन बना दिया है, विद्या ने इसके खिलाफ भी आवाज़ उठाई।

विद्या बालन ने लक्ष्मी मुंचु के पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा - इस बात को उठाने के लिए तुम्हें ढेर सारा आशीर्वाद लक्ष्मी। ये देखते हुए बड़ा दुख होता है कि सुशांत की असमय मृत्यु को मीडिया सर्कस बना दिया गया है।
इसके साथ मुझे ये देखकर भी बहुत दुख हो रहा है कि रिया को पूरे देश ने विलेन बना दिया है। मेरा दिल एक औरत होने के नाते रिया चक्रवर्ती के लिए टूट रहा है। हम अपने कानून में मुजरिम और मुल्ज़िम का अंतर भूल गए हैं। अब जब तक जुर्म का सच साबित नहीं हो जाता है तब तक आदमी गुनहगार रहता है।
हम सबको उस इंसान के भी संवैधानिक अधिकारों के बारे में सोचकर उसका थोड़ा सम्मान करना चाहिए और कानून को अपना काम करने देना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications
