न्यूड फोटोशूट मामले में रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरीं विद्या बालन, कह डाली इतनी बड़ी बात

रणवीर सिंह अपनी न्यूड फोटोशूट की वजह से लगातार चर्चा में हैं। कई स्टार्स ने ऐसे में रणवीर सिंह का बचाव किया। वहीं, रणवीर सिंह के खिलाफ मुंबई में एफआईआर तक हो गया। इंदौर में तो मोर्चा निकालते हुए लोगों ने उनकी न्यूड तस्वीरों को मानसिक दिवालियापन करार दे दिया। लेकिन, जब विद्या बालन से रणवीर सिंह की तस्वीर पर राय मांगी गई तो उन्होंने एक्टर का बचाव किया और अलग अंदाज में अपनी बात भी रखी।

मुंबई में अभिनेत्री कुब्रा सैत की किताब 'ओपन‌ बुक' के लॉन्च के मौके पर रणवीर सिंह की तस्वीरों को लेकर हुए विवाद से जुड़े सवाल के जवाब में विद्या बालन ने रणवीर सिंह को समर्थन देते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने मुस्कुराते हुए मजाकिया अंदाज़ में कहा-'अरे क्या समस्या है, पहली बार कोई आदमी ऐसा कर रहा है। हमें भी आंखें सेंकने दीजिए ना।'

Recommended Video

Vidya Balan ने Ranveer Singh Nude Photoshoot को किया Support, बोलीं- क्या बुराई है आंखे सेंकने में!

 Ranveer Singh, Vidya Balan, रणवीर सिंह, विद्या बालन

वहीं, रणवीर सिंह के एफआईआर पर जब उनसे सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने कहा- 'उनके पास शायद ज्यादा काम नहीं होगा इसलिए ऐसी चीजों में वक़्त बरबाद कर रहे हैं। अगर आपको नहीं अच्छा लगे तो मत देखिए, इसमें एफआईआर क्या करना है।'

अब तक रणवीर सिंह के सपोर्ट में फिल्ममेकर विजय अग्निहोत्री, स्वरा भास्कर, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, पूजा बेदी समेत कई स्टार्स उतर चुके हैं। गुरुवार को रणवीर सिंह के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर के एक कोर्ट में शिकायत दर्ज की गई है। हालांकि, रणवीर सिंह ने इस मुद्दे पर अपनी राय नहीं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X