..................... शेरनी के निर्माताओं ने की विद्या बालन की तारीफ | Vidya Balan's choice for unconventional roles made her a perfect fit for Sherni, says the producers - Hindi Filmibeat

'शेरनी के लिए हमारे लिए विद्या बालन के अलावा कोई हो ही नहीं सकता, वह परफेक्ट हैं', निर्माताओं ने की तारीफ

विद्या बालन फिल्म इंडस्ट्री की सबसे दमदार अभिनेत्रियों में मानी जाती हैं। उनका अनकन्वेंशनव विल्कप उन्हें दूसरों से अलग बनाता है। फिर चाहे वह 'द डर्टी पिक्चर' में सिल्क स्मिता हो या 'कहानी' में विद्या बागची का किरदार , या फिर उनकी पिछली फिल्म 'शकुंतला देवी' में से गणितज्ञ का किरदार हो या 'तुम्हारी सुलु' से आरजे का, विद्या ने अपनी हर भूमिका से सिनेमा प्रेमियों को चौंका दिया है। उन्होंने बॉलीवुड में अपने लिए एक खास जगह बनाई है।

विद्या की बहुमुखी प्रतिभा और उनके द्वारा निभाए गए हर किरदार के लिए उनका जुनून ही निर्माता भूषण कुमार और विक्रम मल्होत्रा को निर्देशक अमित मसुरकर की फिल्म शेरनी में मुख्य क़िरदार के लिए चुनने की वजह बना।

Vidya Balan

मानव-पशु संघर्ष पर आधारित इस फिल्म में, हम विद्या को एक वन अधिकारी की भूमिका निभाते हुए देखेंगे। फिल्म का अंतिम कट देखने के बाद निर्माता विद्या के अभिनय से क्लीन बोल्ड हो गए, उन्होंने इस बहुस्तरीय जटिल चरित्र को निभाया है जो कठिन है, फिर भी कमजोर है, निडर है फिर भी वश में है।

अबंडनशीया एंटरटेनमेंट के निर्माता विक्रम मल्होत्रा अभिनेत्री की प्रशंसा करते हुए कहते हैं की, "विद्या एक असाधारण अभिनेता हैं और उन्होंने पिछले 16 वर्षों में अपने काम से एक डाई-हार्ड फैन फ्रैंचाइज़ी बनाई है। शकुंतला देवी पर एक साथ काम करते हुए, मैंने देखा कि कैसे उन्होंने खुद को उस जटिल चरित्र में ढाला और हर एक जटिल डिटेल्स पर ध्यान दिया । शेरनी के लिए हमारे लिए विद्या के अलावा कोई हो ही नहीं सकता।"

टी-सीरीज़ के भूषण कुमार कहते हैं, "तुम्हारी सुलु में विद्या के साथ काम करना हमारा लिए बहुत अच्छा समय था। वह एक समर्पित अभिनेत्री हैं और उनका कला के प्रति का प्रशंसनीय प्यार स्क्रीन पर प्रतिबिंबित होता है । विद्या के साथ काम करना मतलब हमेशा मजेदार और सीखने का एक शानदार अनुभव होता है। वह न केवल हर निर्देशक की, बल्कि हर निर्माता की भी पसंदीदा हैं।"

भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विक्रम मल्होत्रा और अमित मसूरकर द्वारा निर्मित शेरनी 18 जून 2021 से विशेष रूप से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X