..................... फर्जी अकाउंट बनाकर विद्या बालन के नाम पर ठगी, एक्ट्रेस ने लिया ये बड़ा एक्शन Vidya Balan- Cheating in the name of actress creating a fake account, the actress lodged an FIR - Hindi Filmibeat

फर्जी अकाउंट बनाकर विद्या बालन के नाम पर ठगी कर रहा था शख्स, एक्ट्रेस ने लिया ये बड़ा एक्शन

vidya balan

विद्या बालन एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट से परेशान थीं और कुछ ऐसा हो गया जिसके बाद अभिनेत्री को काफी शख्त कदम उठाना पड़ा। दरअसल एक्ट्रेस ने एक अंजान शख्स के नाम एफआईआर दर्ज करवाई है।

बता दें कि विद्या बालन डिजिटल धोखे की नई शिकार हैं और उनके नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर धोखाधड़ी की जा रही था। ये सिर्फ इंस्टाग्राम अकांउट नहीं बल्कि जीमेल अकांउट भी है। गौरतलब है कि ये धोखा काफी समय से हो रहा था और विद्या बालन बनकर शख्स लोगों से बात करके पैसों की मांग करता था।

कैसे हुए खुलासा?

लंबे समय तक इस बात की भनक विद्या को नहीं पड़ी, हालांकि एक सूत्र ने अभिनेत्री को बताया कि कोई व्यक्ति उनके नाम से व्हाट्सएप पर बात करता है। ये व्यक्ति उसको नौकरी देने तक की बात कर रहा था।

जैसे ही इस बात की जानकारी सामने आई तो अभिनेत्री चौकन्ना हो गई और धोखाधड़ी कर रहे शख्स के खिलाफ पुसिस में शिकायत दर्ज करवाई। अभिनेत्री ने इस अंजान शखस के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (Information Technology Act) के तहत मामला दर्ज किया।

हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि आऱोपी कब तक पकड़े जाते हैँ। इसके बाद ही खुलासा होगा कि उन्होने अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।

वर्कफ्रंट

भूल भुलैया एक्ट्रेस इस वक्त कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं। उनकी आने वाली फिल्म की बात करें तो वो दो और दो पांच में दिखाई देने वाली है। फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा है। ये फिल्म 29 मार्च 2024 में रिलीज होगी जिसको फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैँ। इसके अलावा उनका नाम भूल भुलैया 3 से भी जुड़ा था लेकिन किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Read more about: vidya balan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X