..................... Vidya Balan in Cannes Film Festival's jury not Aishwarya Rai | अभिषेक की प्रेमिका विद्या से हारी बीवी ऐश्वर्या - Hindi Filmibeat

अभिषेक की प्रेमिका विद्या से हारी बीवी ऐश्वर्या

अभिषेक बच्चन को लोग पत्नीव्रता पति कहते हैं। इसलिए आप लोग भी हेडलाइन पढ़कर चौंक गये होंगे कि हम फिर अभिषेक की प्रेमिका का ज्रिक हम यहां पर क्यों कर रहे हैं? तो सुनिये यहां हम बात कर रहे हैं अभिषेक की रील प्रेमिका विद्या बालन की जिन्होंने कान फिल्म महोत्सव की जूरी मेंबर बनकर अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या राय को पीछे छोड़ दिया है।

हमेशा से कान की जूरी के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन को तवज्जो दी जाती रही है लेकिन इस बार ऐश, विद्या से पीछे छूट गयी हैं।इस साल ये समारोह 15 से 26 मई तक चलेगा।

आपको बता दें कि इस बार जूरी मेंबर में विद्या के अलावा हॉलीवुड के प्रख्यात निर्देशक क्लिक करें स्टीवन स्पीलबर्ग, जापानी फिल्म निर्देशक नाओमी कॉस, ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री निकोल किडमैन, लाइफ ऑफ पाई जैसी चर्चित फिल्म बनाने वाले ताइवानी निर्देशक आंग ली और ऑस्ट्रियाई अभिनेता क्रिस्टोफर वॉल्ट्ज़ शामिल होंगे।

मालूम हो कि विद्या और अभिषेक ने पा जैसी नेशनल अवार्डेड मूवी में साथ काम किया था। विद्या की इस उपलब्द्धि से बॉलीवुड काफी खुश है। विद्या को ढेरों शुभकामनाएं दी गयी हैं।

विद्या बालन को लगातार फिल्म फेयर का बेस्ट हिरोईन अवार्ड मिला है। साथ ही अपने परिपक्क अभिनय की वजह से उन्होंने बोल्ड किरदार निभाकर नेशनल अवार्ड भी अपने नाम किया है जिसके कारण लोग बॉलीवुड में विद्या को चौथा खान कहते हैं, जिनके अकेले दम पर फिल्में चलती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X