मेलबर्न इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल को लेकर उत्साहित हैं विद्या!
मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल 2013 को लेकर इस फेस्टिवल की ब्रांड अम्बेसडर विद्या बालन बेहद खुश और उत्साहित हैं। विद्या बालन पिछले चार सालों से इस फिल्म फेस्टिवल की ब्रांड अम्बेसडर रही हैं और इस साल भी वो बहुत ही खुशी के साथ इस फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए तैयार हुई हैं। विद्या बालन ने मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल 2013 की प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान कहा कि हर साल इस फिल्म फेस्टिवल की आयोजक मिसेज एशेर का फोन आता है उनके पास और वो विद्या से पूछती हैं कि क्या वो इस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनेंगी और हर साल विद्या हंसकर कहती हैं आपको क्या लगता है कि मैं किसी और को बनने दूंगी।
विद्या बालन इस इवेंट के दौरान नारंगी और ग्रे शेड्स वाली एक खूबसूरत साड़ी में नज़र आईं। साथ ही मिसेज एशर भी ब्लैक कलर की गोल्डन बॉर्डर साड़ी में दिखीं। एशर को साड़ी में देखकर विद्या काफी खुश थीं और उन्होंने कहा कि एशर ने पहली बार साडी़ पहनी है लेकिन ऐसा लग रहा है कि जैसे वो सालों से साड़ी पहनती आई हों। विद्या बालन ने ये भी कहा कि उन्होंने एशर को साड़ी गिफ्ट की थी और कहा था कि वो इस साडी़ को कभी पहनें किसी विशेष मौके पर। लेकिन विद्या को उम्मीद भी नहीं थी कि एशर इस प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान ये साड़ी पहनेंगी।
विद्या बालन के साथ ही मलाइका अरोड़ा खान भी इस इवेंट का हिस्सा बनीं। एक तरफ जहां विद्या बालन चटखदार नारंगी और ग्रे शेड की साडी़ में थीं वहीं मलाइका अरोड़ा खान चटखदार नारंगी रंग के गाउन में थीं जो उनपर काफी फब रही थी।


Click it and Unblock the Notifications











