विद्या बालन ने अपने दाम बढ़ाए

विद्या को इंद्रकुमार की फिल्म धमाल के सीक्वेल में कास्ट करने की बात चल रही थी। सबकुछ लगभग फाइनल भी हो गया था पर आखिरी मौके पर विद्या ने फिल्म करने से इंकार कर दिया।
देखें गैलरी विद्या बालन की
हमारे खबरची का कहना है कि अपनी पिछली दो फिल्में हिट होने के बाद विद्या ने अपने दाम बढ़ा लिए हैं और वो विद्या के बढे़ दामों पर डायरेक्टर उन्हें कास्ट नहीं करना चाहते थे। इसलिए विद्या ने धमाल 2 से पल्ला झाड़ लिया।
अब इस बारे में विद्या का कहना है कि फिल्म में उनका रोल उनके मुताबिक नहीं था और वो किसी दूसरी कॉमेडी फिल्म में काम करेंगी। वैसे इंडस्ट्री में एक करोड़ से ऊपर के दामों पर सिर्फ कुछ ही अभिनेत्रियों की तूती बोलती है। जिनमें ऐश्वर्या राय, करीना कपूर और कैटरीना कैफ का नाम शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications











