विद्या बालन हुई फेक इंस्टाग्राम अकाउंट की शिकर, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने जानकारी देते हुए जताई चिंता

Vidya Balan: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन हमेशा ही अपनी फिल्मों के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं और हमेशा ही अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ मजेदार शेयर करती रहती हैं। हाल ही में विद्या ने सोशल मीडिया पर अपने फेक इंस्टाग्राम अकाउंट के बारें में जानकारी साझा करते हुए जानकारी दी है औऱ चिंता जताई है।
विद्या बालन का फेक इंस्टाग्राम अकाउंट-
अक्सर फैंस अपने फेवरेट स्टार्स के नाम पर इंस्टाग्राम पर फेन पेज अकाउंट चलाते हैं लेकिन विद्या बालन के नाम एक यूजर फेक इंस्टाग्राम अकाउंट चला रहा है। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दी है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने लेटेस्ट अपनी पोस्ट में विद्या ने लिखा है कि- "सभी को हैलो...पहले फोन नंबर और अब कोई मेरे नाम का अकाउंट चला रहा है। इस अकाउंट से वो लोगों के पास मेरा नाम लेकर कॉन्टैक्ट कर रहा है।
मेरी टीम और मैंने इसे रिपोर्ट कर दिया है। आप भी इस अकाउंट को रिपोर्ट और ब्लॉक कर दें। ये हमारे लिए बहुत अच्छा होगा। ये मेरे कई दोस्तों और मेरे कई लोगों को मैं बन कर बात कर रहा है। प्लीज आप भी इसे एंटरटेन ना करें और इसे रिपोर्ट और ब्लॉक करें"।
एक्ट्रेस विद्या बालन का वर्कफ्रंट-
अपनी शानदार एक्टिंग के चलते हमेशा ही लोगों के दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन कम फिल्में ही करती हैं। परंतु विद्या जो भी फिल्में करती हैं बहुत ही अच्छी होती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो, विद्या बालन जल्द ही फिल्म दो और दो प्यार में नजर आने वाली हैं। हाल ही में इसका पोस्टर भी रिलीज हुआ है। इस फिल्म में उनके साथ इलियाना डिक्रुज भी नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है। इसके मुताबिक फिल्म इसी साल 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications












