'द डर्टी पिक्चर' के दौरान इस नशे की आदी हो गईं थीं विद्या बालन, बोलीं- 'फिल्म खत्म होने के बाद रोज 2-4..'

विद्या बालन इस वक्त फिर से खबरों का हिस्सा हैं और कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया 3 में नजर आने वाली हैँ। लेकिन इस बीच उनको लेकर कुछ ऐसा खुलासे भी हुए हैं जो कि फैंस को हैरान करने के लिए काफी हैं।
क्या आप जानते हैं कि खूबसूरत अदाकारा एक फिल्म की शूटिंग के बाद नशे की आदी हो गईं थीं। जी हां, उनको एक ऐसी लत लग गई थी जिसको लेकर उन्होने खुद खुलासा किया है।
समदीश भाटिया के साथ बात करते हुए विद्या बालन ने ये चौकाने वाला राज बताया था। इसके बाद फैंस भी हैरान हैं। ये वाक्या द डर्टी पिक्चर के बाद हुआ था। इस फिल्म के लिए विद्या बालन को जाना जाता है।
किस नशे का हुईं शिकार
विद्या बालन ने पूछे जाने पर बताया कि वो द डर्टी पिक्चर के खत्म होने के बाद सिगरेट की लती हो गईं थीं। स्मोकिंग करने को लेकर उनसे सवाल किया गया था। इस पर उन्होने कहा, "मैं सिगरेट नहीं पीती हूं। लेकिन सच्चाई ये है कि मैं स्मोकिंग को एंजॉय करती हूं। मैंने हमेशा इसे बहुत अच्छा पाया है... इसलिए अगर आपने मुझसे कहा होता कि सिगरेट से आपको कोई नुकसान नहीं होगा, तो मैं स्मोकिंग करने वाली बन गई होती। मुझे धुएं की गंध बहुत पसंद है। यहां तक कि अपने कॉलेज के दिनों में बस स्टॉप पर भी, मैं सिगरेट पीने वाले लोगों के बगल में खड़ा होती था।'' इसके अलावा उन्होने बताया, ''एक फेज रहा है। द डर्टी पिक्चर के बाद, वो आदत लग गई। शूटिंग के बाद 4-5 सिगरेट पीती थी।" विद्या बालन का बयान चर्चा में है।
किसी पहचान की मोहताज नहीं
विद्या बालन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैँ। उनकी झोली में ऐसी ऐसी फिल्में हैं जोकि अमर हैं। भूल भुलैया का उनका मंजुलिका वाला किरदार लोगों के दिलों में बस चुका है। जिस तरह का अभिनय उन्होने किया था वो तारीफ के काबिल है। ऐसा कहा जा रहा कि भूल भुलैया 3 में फिर से अभिनेत्री की एंट्री होने वाली है और इस बार धमाका तीन गुना तेज होगा।


Click it and Unblock the Notifications