डर्टी विद्या के खिलाफ एफआईआर
फिल्म 'डर्टी पिक्चर' तो लोगों के सिनेमाघर लाने पर सफल दिखायी दे रही है लेकिन फिल्मी की तारीका विद्या बालन के आने वाले दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं। ऐसी खबर है कि विद्या बालन के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के जुर्म में एफआईआर करने का आदेश हुआ है जिसे हैदराबाद की एक अदालत ने दिया है। कोर्ट ने यह फैसला साईं कृष्णा की याचिका पर सुनाया है।
याचिकाकर्ता ने 'द डर्टी पिक्चर' के अश्लील पोस्टर और प्रोमो को लेकर पुलिस को कार्रवाई करने को कहा है। कोर्ट ने आईपीसी की धारा 292 और 294 के तहत केस दर्ज करने को कहा है। साथ ही कोर्ट ने महिला के गलत चित्रण(निषेध)अधिनियम 1986 की धारा 3 और 4 के तहत कार्रवाई करने को कहा है।
गौरतलब है कि साउथ सेक्स बम के नाम से मशहूर सिल्क स्मिता की कहानी पर आधारित फिल्म 'डर्टी पिक्चर' इन दिनों खासा धूम मचा रही है। फिल्म में विद्या ने सिल्क स्मिता का रोल निभाया है। फिल्म में उनका रोल बहुत ज्यादा उत्तेजक है। यह अभी तक बॉलीवुड की बोल्ड फिल्म मानी जा रही है। फिल्म को ए कार्ड दिया गया है। फिलहाल विद्या बालन की ओर अभी कर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गयी है।


Click it and Unblock the Notifications












