गर्भवती महिला का किरदार बहुत ही आसान हैः विद्या बालन
बॉलीवुड में अपने नाम का लोहा मनवा चुकी विद्या बालन का कहना है कि उनके लिए फिल्म 'कहानी' में अपने पति की तलाश करने वाली गर्भवती महिला का किरदार निभाना बहुत आसान था। इससे पहले विद्या फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में भी बहुत ही चुनौतीपूर्ण किरदार निभा चुकी हैं।
गर्भवती किरदार के बारे में विद्या बालन का कहना है कि यह किरदार बिल्कुल भी मुश्किल नहीं था। हमारे कॉलेज के दिनों में हम सब दोस्त हर तरह की नौटंकी किया करते थे और गर्भवती महिला का किरदार अक्सर मैं ही किया करती थी। इसलिए मुझे फिल्म में यह किरदार निभाने में जरा भी मुश्किल नहीं आई।
गये साल अपने सिल्क स्मिता के रूप से बॉलीवुड पर छा जाने वाली विद्या अपनी कामयाबी का सिलसिला टूटने नहीं देना चाहती। वह 'द डर्टी पिक्चर' के प्रमोशन के दौरान अपने किरदार में ही दिखाई दी। अब वह अपनी आने वाली नयी फिल्म 'कहानी' के प्रचार कार्यक्रमों में गर्भवती महिला के रूप में ही दिखाई दे रही हैं। देखिए विद्या को गर्भवती महिला के रूप में
वैसे यह पहली फिल्म नहीं है, जिसमें विद्या मां के किरदार में नजर आएंगी। इससे पहले वह फिल्म 'पा' और 'हे बेबी' में भी मां की भूमिका कर चुकी हैं। अपनी मेहनत के अलावा विद्या ने 'कहानी' के निर्देशक सुजॉय घोस की प्रशंसा करते हुए कहती है कि वह बहुत अच्छे निर्देशक है लगातार वो काम भी करते हैं। हमने इस फिल्म के लिए लगातार 64 दिन तक शूटिंग की है।
विद्या की सिल्क स्मिता वाली कहानी को दर्शकों ने काफी पसंद किया अब दखेते हैं कि 9 मार्च को रिलीज हो रही फिल्म कहानी के किरदार को लोग कितना पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications