विद्या बालन स्टारर फिल्म 'शेरनी' के रिलीज की घोषणा, अमेज़न प्राइम वीडियो पर अगले महीने होगा प्रीमियर
विद्या बालन स्टारर फिल्म 'शेरनी' ने भी अब ओटीटी का रुख ले लिया है। अमेज़न प्राइम वीडियो ने आज घोषणा की है कि डाइरेक्ट-टू-स्ट्रीम हिंदी अमेज़न ओरिजिनल मूवी 'शेरनी' का उनकी स्ट्रीमिंग सेवा पर अगले महीने ग्लोबल प्रीमियर किया जाएगा। फिल्म के निर्देशक हैं अमित मासुरकर।
एबंडेंटिया इंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस ड्रामा मूवी में विद्या बालन ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की स्टारकास्ट में उनके साथ शरद सक्सेना , मुकुल चड्ढा , विजय राज, इला अरुण, ब्रजेंद्र काला और नीरज काबी जैसे कलाकार शामिल हैं।

इस फिल्म में विद्या बालन एक मजबूत इरादों वाली महिला अफसर का मुख्य किरदार निभा रही हैं, जो प्रतिकूल व शत्रुतापूर्ण माहौल में भी बड़ी निष्ठा के साथ अपना कर्तव्य निभाने की कोशिश करती है।
फिल्म के बारे में बात करते हुए अमेज़न प्राइम वीडियो इंडिया के निदेशक विजय सुब्रमणियम कहते हैं, "पिछले कुछ वर्षों में अबंडनशीया एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज अपनी ताजा और दिलचस्प कंटेंट वाली कहानियां कहने वालों का एक पॉवरहाउस साबित हुआ है और हम उनके साथ अपनी सहभागिता ज्यादा मजबूत करने को लेकर रोमांचित हैं। 'शकुंतला देवी' की कामयाबी के बाद हम भारत समेत दुनिया भर में मौजूद अपने ग्राहकों के लिए विद्या बालन अभिनीत एक और फिल्म 'शेरनी' प्रस्तुत करते हुए बेहद उत्साहित हैं।"

फर्स्ट डे फर्स्ट स्ट्रीम
अबंडनशीया एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर एवं सीईओ विक्रम मल्होत्रा ने कहा, "2020 में 'शकुंतला देवी' के लिए अमेज़न प्राइम वीडियो के साथ एक सफल और बेहद प्यार भरी सहभागिता के बाद एक बार फिर से भागीदारी करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। हमने अब तक जिन कहानियों पर काम किया है, उनमें से 'शेरनी' की कहानी सबसे खास और अहम है। एक बेहद प्रासंगिक विषय पर अमित का विचारोत्तेजक ट्रीटमेंट, जिसमें उनके ट्रेडमार्क व्यंग्य का तड़का मौजूद है, दर्शकों को फिल्म देखने के लिए मजबूर कर देगा। मैं इस बात को लेकर भी रोमांचित हूं कि विद्या बालन के प्रशंसक उनको एक फॉरेस्ट अफसर के अनोखे अवतार में देख सकेंगे। मैं 'शेरनी' की 'फर्स्ट डे फर्स्ट स्ट्रीम' के लिए बेताब हूं!"

‘शेरनी’ सबसे अपरंपरागत तथा दिलचस्प फिल्म है
टी-सीरीज के हेड भूषण कुमार ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा- "मुझे अब तक जितनी भी फिल्में प्रोड्यूज करने का मौका मिला है, उनमें से 'शेरनी' सबसे अपरंपरागत तथा दिलचस्प फिल्म है। मैं इस बात को लेकर रोमांचित हूं कि इस फिल्म का प्रीमियर अमेज़न प्राइम वीडियो पर होने जा रहा है, जिससे यह एक ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंच सकेगी। हमेशा की ही तरह विक्रम के साथ हुई सहभागिता बेहद शानदार रही और मैं अबंडनशीया एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर और भी ज्यादा मनोरंजक तथा बेमिसाल कंटेंट तैयार करने के लिए उत्सुक हूं।"

अमेज़न प्राइम वीडियो
शेरनी प्राइम वीडियो के कैटलॉग में मौजूद हजारों टीवी शोज और फिल्मों में शामिल हो जाएगी। इनमें- दुर्गामती, छलांग, गुलाबो सिताबो, शकुंतला देवी, पोनमंगल वंदल, लॉ, फ्रेंच बिरयानी, सूफियम सुजातायुम, वी, सीयू सून, निशब्दम, हलाल लव स्टोरी, भीमसेन नला महाराजा, सूराराई पोत्रु, मिडिल क्लास मेलोडीज, माने नं. 13, पेंगुइन, पुथम पुदु कालै और अनपॉज्ड जैसी अनेक भारतीय फिल्में शामिल हैं। इसके साथ-साथ इस खजाने के अंदर भारत में निर्मित अमेजन ओरिजिनल सीरीज, जैसे कि बैंडिश बैंडिट्स, ब्रीद: इंटू द शैडोज, पाताल लोक, फोर मोर शॉट्स प्लीज, मिर्जापुर 1, 2, द फैमिली मैन, इनसाइड एज, मेड इन हेवन तथा सन ऑफ द स्वाइल: जयपुर पिंक पैंथर्स मौजूद है।

विद्या बालन
अमित मसुरकर द्वारा निर्देशित शेरनी में विद्या बालन वन अधिकारी के रूप में मानव-पशु संघर्ष की पड़ताल करती हुई नजर आएगी। फ़िल्म को मध्य प्रदेश के घने जंगलों में शूट किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











