कहानी Prequel: कहानी 2 के बाद कहानी पार्ट 3 नहीं कहानी माईनस 1 लेकर आ रही हैं विद्या बालन

विद्या बालन इस समय शकुंतला देवी बायोपिक पर काम कर रही है लेकिन उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में बात शुरू हो चुकी है। खबर है कि विद्या बालन, सुजॉय घोष की कहानी प्रीक्वल पर जल्दी ही काम करना शुरू कर देंगी। ये कहानी होगी, कहानी के पहले की कहानी। कहानी 3 नहीं कहानी माईनस 1। मतलब कि कहानी के पहले की कहानी।

यानि कि अपने पति की मौत के बाद से कहानी फिल्म में उनकी मौत के बदला लेने तक विद्या बालन के किरदार विद्या बागची ने सब कुछ कैसे प्लान किया और उनका साथ किसने दिया।

vidya-balan-and-abhishek-bachchan-to-re-unite-for-kahaani-prequel

माना जा रहा है कि फिल्म की कहानी पर सारा काम लगभग हो चुका है और इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगी सुजॉय घोष की बेटी दीया घोष। फिल्म में विद्या बालन के अपोज़िट अभिषेक बच्चन को अप्रोच किया गया है और दोनों पा के बाद एक साथ दिखाई देंगे।

गौरतलब है कि कहानी का सीक्वल भी आ चुका है जिसमें विद्या बालन के अपोज़िट अर्जुन रामपाल थे और ये फिल्म लोगों को ज़्यादा पसंद नहीं आई थी। अब देखना है कि कहानी प्रीक्वल में सुजॉय और उनकी फिल्म क्या लेकर आते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X