..................... Vidya Balan's invitation to Amitabh Bachchan for No one killed Jessica | 'नो वन किल्ड जेसिका' की स्क्रीनिंग में अमिताभ - Hindi Filmibeat

'नो वन किल्ड जेसिका' की स्क्रीनिंग में अमिताभ

By Neha Nautiyal

Amitabh Bachchan, Vidya Balan
विद्या बालन ने उनकी नई फिल्म 'नो वन किल्ड जेसिका' की स्क्रीनिंग में शामिल होने के लिए महानायक अमिताभ बच्चन को आमंत्रित किया था। यह फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित हो चुकी है।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि विद्या ने उन्हें उनकी फिल्म 'नो वन किल्ड जेसिका' की स्क्रीनिंग में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। फिल्म मॉडल जेसिका लाल हत्याकांड पर आधारित है।

अमिताभ हाल ही में गोवा में अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिता कर लौटे हैं। वह कहते हैं कि रानी मुखर्जी ने भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उन्हें लम्बे समय बाद उनसे मुलाकात करके खुशी हुई। वह कहते हैं कि फिल्म के शीर्षक सहित उसमें सभी कलाकारों का अभिनय बेजोड़ है। उन्होंने कहा कि सभी कलाकारों के साथ उनकी शुभकामनाएं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X