1 को 31 की हो जाएंगी विद्या!

मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से समाज शास्त्र में स्नातक करने के बाद मॉडलिंग के रास्ते फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली विद्या ने प्रदीप सरकार की फिल्म परिणीता (2005) से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में 'लोलिता' का किरदार निभाकर उन्होंने अपने दमदार अभिनय का जलवा बिखेरा था।
अब तक के अपने छोटे से फिल्मी करियर में वे कई यादगार भूमिकाएं निभा चुकी हैं। फिल्म 'परिणीता' की लोलिता को भला कौन भूल सकता है।
उनकी अन्य महत्वपूर्ण फिल्मों में 'लगे रहो मुन्ना भाई', 'गुरु', 'सलाम ए इश्क' , 'हे बेबी', 'भूल भु़लैया','एकलव्य', 'ओम शांति ओम','हल्ला बोल' और 'किस्मत कनेक्शन' शामिल हैं। इन सभी फिल्मों में उनके शानदार अभिनय को खूब सराहा गया। इसके अलावा उन्होंने बांग्ला फिल्मों में भी अभिनय किया है।
केरल के अय्यर समुदाय से ताल्लुक रखने वाले विद्या के पिता पी.आर. बालन एक टेलीविजन चैनल के उपाध्यक्ष हैं, जबकि मां एक कुशल गृहिणी।
फिल्मों में प्रसिद्धि मिलने के साथ ही विद्या ने कई विज्ञापनों व वीडियो एलबम में भी काम किया। वे 80 से ऊपर विज्ञापनों और म्यूजिक एलबमों में काम कर चुकी हैं। अभिनय के प्रति बेहद जुनूनी विद्या की, आने वाले दिनों में कई फिल्में प्रदर्शित होने वाली हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications