तस्वीरों में: विद्या की शादी और उससे जुड़ी खबरें
विद्या बालन की शादी को लेकर कई खबरें सुनने में आ रही हैं। सबसे पहले विद्या की शादी की खबर आई फिर आई शादी की तारीख, फिर विद्या के रिसेप्शन का वेन्यू और अब शादी के बाद विद्या कहां रहेंगी ये खबर आई है। खबर है कि विद्या बालन शादी के बाद उसी बंगले में रहेंगी जो सिद्धार्थ ने कुछ दिन पहले उन्हें गिफ्ट दिया था।
ये बंगला मुंबई के जूहू एरिया में समुंदर की तरफ स्थित है। बंगले की कीमत है पूरे 14 करोड़। विद्या बालन शादी के बाद इसी अपार्टमेंट में रहेंगी। हालांकि विद्या ने अभी तक इस खबर पर किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं की है। विद्या तो अपनी शादी के बारे में किसी भी तरह की कोई बात तक नहीं कर रही हैं। लेकिन सिद्धार्थ जरुर अपनी शादी के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी दे रहे हैं लेकिन पूरी तरह से तो वो भी नहीं बता रहे ही शादी कब कैसे और कहां होगी।
इस साल इसी तरह गुपचुप तरह से कई शादियां हुईं। हाल ही में करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी भी बिना किसी शोर शराबे के शांति से हुई। शादी के पहले करीना और सैफ ने किसी से भी अपनी शादी को लेकर किसी तरह की कोई बात नहीं की। अब करीना की ही तरह विद्या भी शायद इसी तरह चुपचाप शादी के बंधन में बंधने की तैयारी में हैं। लेकिन फिर भी अगर आप विद्या की शादी से जुड़ी अब तक की खबरों से रुबरु होना चाहते हैं तो हम आपको दिखाते हैं विद्या की शादी से जुड़ी चंद खबरें इन तस्वीरों के साथ।


Click it and Unblock the Notifications