विद्या बालन सशक्त अभिनेत्री: विवेक अग्निहोत्री
आम तौर पर बॉलीवुड में हीरो की हीचलती है, हिरोईन का करियर काफी छोटा माना जाता है, बावजूद इसके विद्या बालन ने ना केवल बॉलीवुड में लेट एंट्री की बल्कि अपना एक अलग मुकाम भी बना लिया है। बॉलीवुड की चौथी खान कही जाने वाली विद्या बालन आज उन लोगों की पहली पसंद हैं जो कि महिला सशक्तिकरण पर फिल्म बनाते हैं। ऐसे ही एक डायरेक्टर हैं विवेक अग्निहोत्री।
जो कि लंबे अरसे के बाद महिलाओं पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसके लिए उन्होंने विद्याबालन को चुना था लेकिन विद्या अपनी फिल्मों में टाइप्ड नहीं होना चाहती हैं इसलिए उन्होंने विवेक को ना कह दी। अब विवेक दूसरी अभिनेत्रियों को संपर्क कर रहे हैं।
विद्या के इंकार के बावजूद विवेक अग्निहोत्री विद्या बालन का गुणगान कर रहे हैं। विवेक ने कहा उन्हें यह बात कहते हुए बिल्कुल भी गुरेज नहीं हो रहा है कि मेरी फिल्म के लिए विद्या ही मेरी पहली पसंद थी लेकिन यह मेरा बैड लक है कि मेरी पसंद मेरी फिल्म में नहीं है।
अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए विवेक ने कहा कि उनकी फिल्म महिलाओ और समाज के बिगड़े सिस्टम की कहानी कहती है जो कि महिलाओं के हक की बातें तो करता है तो लेकिन कहता कुछ नहीं हैं।मालूम हो कि विद्या बालन ने कहानी फिल्म में एक सश्कत महिला का किरदार निभाया था जिसके कारण ही उन्होंने विवेक को इंकार किया है।


Click it and Unblock the Notifications
