..................... Vidy Balan | Item Dance | Vidhu Vinod Chopra | Ferrari Ki Sawari | विद्या बालन | आयटम डांस | विधु विनोद चोपड़ा | फरारी की सवारी - Hindi Filmibeat

फरारी में आयटम नंबर करेंगी विद्या बालन

फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' के बाद विद्या बालन की डिमांड कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। विद्या बालन की आने वाली फिल्म कहानी के ट्रेलर्स भी देख कर यही लगता है कि इस फिल्म में भी विद्या ने कुछ अलग ही किरदार को जिया है और यह फिल्म भी पर्दे पर दर्शक बटोरने में कामयाब ही रहेगी।

फिल्म के बाद डर्टी विद्या को विधु विनोद चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'फरारी की सवारी' में आयटम नंबर करने का ऑफर मिला है। विद्या ने इस आयटम नंबर के लिए हामी भी भर दी है क्योंकि विद्या बालन ने अब तक किसी भी फिल्म में आयटम नंबर परफॉर्म नहीं किया है।

हो सकता है कि विद्या ने विधु विनोद चोपड़ा को इसलिए भी मना नही किया क्योंकि बॉलीवुड इस बाला ने उनकी फिल्म परिणिता से ही इंट्री की थी। फिलहाल इस डांस नंबर की स्क्रिप्टिंग का काम चल रहा है। फिल्म द डर्टी पिक्चर में अपने लुक से सबको मदहोश कर देने वाली विद्या इस आयटम नंबर से क्या कहर ढाती हैं ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X