अस्पताल में भर्ती हुई विद्या

इस फिल्म के लिए विद्या लगातार चौबीसों घंटे काम कर रहीं हैं और इसका असर उनके स्वास्थ्य पर भी पड़ा। पिछले दिनों काम की अधिकता के कारण तबियत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
खबर आई है कि दशहरा के दिन भी विद्या काम कर रहीं थीं। वहीं वे पिछले कई दिनों से आराम नहीं कर पा रहीं थीं। लगातार काम करने का असर उनके हेल्थ पर देखने को मिला। थकान अधिक हो जाने के कारण उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। विद्या को लगातार सिरदर्द, भूख की कमी व थकान की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में विद्या के टेस्ट का बाद उनमें हीमोग्लोबिन की कमी पाई गई और उनका ट्रीटमेंट किया गया। उन्हें यहां डॉक्टरों ने दो दिनों तक अपनी निगरानी में रखा व सबकुछ नॉर्मल होने के बाद ही उनको डिस्चार्ज कर किया गया।
हम आपको बता दें कि इससे पहले कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा जैसी एक्ट्रेस भी अधिक थकान के कारण अस्पताल में भर्ती हो चुकीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











