डर्टी माहौल से निकल कर हाउसवाइफ बनेंगी विद्या

अगर विद्या के नजदीक जुड़े सूत्रों की माने तो, हो सकता है विद्या इस फिल्म के बाद रियल लाइफ में भी हाउसवाइफ बन जाएं क्यूंकि आजकल विद्या को यूटीवी मोशन पिक्चर्स के सीईओ सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ डेटिंग करते हुए देखा जा रहा है। आपको बता दें की सिद्धार्थ से अपने रिश्ते की बात खुद विद्या ने भी कबूली थी लेकिन उन्होंने शादी की बात से इनकार करते हुए कहा था की फिलहाल वो अपने एक्टिंग कैरियर के प्रति बहुत सजग है। उनका सारा ध्यान अपनी एक्टिंग पर ही है।
अपनी आने वाली फिल्म और साथी कलाकार इमरान के बारे में जानकारी देते हुए विद्या ने बताया की ये फिल्म एक बहुत ही सोबर फिल्म होगी। जिसमें उन्हें एक टिपिकल हाउस वाइफ की भूमिका में देखा जायगा। इमरान के विषय पर जानकारी देते हुए विद्या ने कहा की इमरान के साथ दोबारा काम करना उन्हें अच्छा लग रहा है।
गौरतलब है की फिल्म द डर्टी पिक्चर में दोनों साथ काम कर चुके हैं जहां इन दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म जगत में विद्या बालन ने अपनी बहन जी वाली छवि से छुटकारा पाने के साथ साथ ये भी साबित किया है की अगर फिल्म की स्क्रिप्ट मजबूत और अदाकार के अभिनय में दम हो तो उस फिल्म को भी बॉक्स ऑफिस पर हिट कराया जा सकता है जिसमें कोई नामी सितारा न हो।


Click it and Unblock the Notifications











