..................... Vidhu Vinod Chopra's '12th Fail' trailer will be attached with 'Fukrey 3' and 'The Vaccine War' - Hindi Filmibeat

'फुकरे 3' और 'द वैक्सीन वॉर' के साथ थियेटर में दिखेगी विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' की झलक!

By Filmibeat Desk
vidhu-vinod-chopras-12th-fail-trailer-will-be-attached-with-fukrey-3-and-the-vaccine-war

Vidhu Vinod Chopra's 12th Fail: डायरेक्टर- प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा की आने वाली फिल्म '12वीं फेल' अपनी पहली झलक के साथ ही काफी चर्चा बटोर रही है। विक्रांत मैसी स्टारर ये फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म के आकर्षक टीज़र के बाद, अब जल्द ही फिल्म का ट्रेलर फैंस के सामने आने वाला है।

'परिंदा', '1942: ए लव स्टोरी', 'मिशन कश्मीर', 'मुन्नाभाई' सीरीज, '3 इडियट्स' और 'पीके' जैसी कुछ बेहतरीन फिल्मों का निर्माण करने के बाद, अब विधु विनोद चोपड़ा एक और कंटेंट-ओरिएंटेड फिल्म के साथ दर्शकों को सरप्राइज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

फुकरे 3 और द वैक्सीन वॉर के साथ 12वीं फेल

मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित द वैक्सीन वॉर और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा डिस्ट्रिब्यूटेड फुकरे 3 के थिएट्रिकल प्रिंट के साथ रिलीज़ करने का फैसला लिया है। दोनों फिल्में गुरुवार, 28 सितंबर को रिलीज होंगी और 12वीं फेल का ट्रेलर फिल्म के प्रीमियर पर मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।

जहां तक फिल्म की बात करें तो यह अनुराग पाठक की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब पर आधारित है और दो आईपीएस अधिकारियों, मनोज कुमार शर्मा और श्रद्धा जोशी के साथ-साथ एक डकैत के जीवन पर आधारित है जो असल जीवन में एक आईपीएस अधिकारी बन गया।

विक्रांत मैसी अभिनीत 12वीं फेल, विधु विनोद चोपड़ा और ज़ी स्टूडियो द्वारा निर्मित है और 27 अक्टूबर, 2023 को रिलीज़ होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X