विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने बेबुनियाद खबरों को किया ख़ारिज, "शिकारा" इस दिन होगी रिलीज

विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने अपनी आगामी फिल्म "शिकारा" के इर्दगिर्द घूम रही सभी खबरों को ख़ारिज कर दिया है जिसके अनुसार फ़िल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का दावा किया जा रहा था लेकिन अब इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया गया है। हाल ही में, विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया पर इन सभी ख़बरों का खंडन करते हुए, पुन: पुष्टि की है कि फिल्म "शिकारा" 7 फरवरी 2020 को सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी! रीकन्फर्म करते हुए, विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने ट्वीट किया,"This is Fake News! As announced earlier, Shikara releases in Theatres on 7th Feb".

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म "शिकारा" को कश्मीर से एक प्रेम पत्र के रूप में वर्णित किया गया है, जिसे देख कर ऐसा लग रहा है कि फिल्म निर्माता अपनी इस आगामी फिल्म के साथ खूबसूरत वादियों से एक ओर ताजा कहानी के साथ अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

vidhu vinod chopra, विधु विनोद चोपड़ा

फिल्म निर्माता ने हाल ही में अपनी प्रतिष्ठित फिल्म "परिंदा" से वीडियो और क्लिप साझा करते हुए 30 साल पूरे होने का जश्न मनाया था जो आज भी भारतीय सिनेमा की एक आइकोनिक फ़िल्म है।

वही, अब अपनी अगली फिल्म शिकारा के साथ, विधु दर्शकों के सामने फिल्म-निर्माण का एक ओर बेहतरीन नमूना पेश करने के लिए तैयार है जहां वह जम्मू-कश्मीर की कहानियों पर आधारित एक कहानी पेश करेंगे। फ़िल्म की नई रिलीज तारीख़ की घोषणा के साथ, दर्शकों की रुचि और उत्साह के साथ अपने चरम पर है।

विधु विनोद चोपड़ा की फ़िल्म "शिकारा - अ लव लेटर फ्रॉम कश्मीर" अब 7 फरवरी, 2020 में रिलीज के लिए तैयार है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, यह फ़िल्म विनोद चोपड़ा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X