विधु विनोद चोपड़ा की फ़िल्म "शिकारा -ए लव लेटर फ्रॉम कश्मीर" अब इस दिन होगी रिलीज!

फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की आगामी फ़िल्म "शिकारा - ए लव लेटर फ्रॉम कश्मीर" अपनी घोषणा के वक़्त से ही सुर्खियों में छाई हुई है,और इसी बीच दर्शकों को खुशी मनाने का एक ओर मौका मिल गया है क्योंकि यह फ़िल्म अब तय तारीख से पहले रिलीज करने का निर्णय लिया गया है। यह फिल्म अब 7 फरवरी 2020 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह खुशखबरी साझा करते हुए, निर्माता लिखते है,"#Shikara - A Love Letter from Kashmir, now coming to you sooner than you'd expected. Releasing on 7th February, 2020 in a theater near you.

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म "शिकारा" को कश्मीर से एक प्रेम पत्र के रूप में वर्णित किया गया है, जिसे देख कर ऐसा लग रहा है कि फिल्म निर्माता अपनी इस आगामी फिल्म के साथ खूबसूरत वादियों से एक ओर ताजा कहानी के साथ अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

vidhu vinod chopra, news, विधु विनोद चोपड़ा, न्यूज

फिल्म निर्माता ने हाल ही में अपनी प्रतिष्ठित फिल्म "परिंदा" से वीडियो और क्लिप साझा करते हुए 30 साल पूरे होने का जश्न मनाया था जो आज भी भारतीय सिनेमा की एक आइकोनिक फ़िल्म है।

वही, अब अपनी अगली फिल्म शिकारा के साथ, विधु दर्शकों के सामने फिल्म-निर्माण का एक ओर बेहतरीन नमूना पेश करने के लिए तैयार है जहां वह जम्मू-कश्मीर की कहानियों पर आधारित एक कहानी पेश करेंगे।

फ़िल्म की नई रिलीज तारीख़ की घोषणा के साथ, दर्शकों की रुचि और उत्साह के साथ अपने चरम पर है। विधु विनोद चोपड़ा की फ़िल्म "शिकारा - अ लव लेटर फ्रॉम कश्मीर" अब 7 फरवरी, 2020 में रिलीज के लिए तैयार है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, यह फ़िल्म विनोद चोपड़ा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X