..................... परिंदा के 30 साल पूरे | Vidhu Vinod Chopra recounts challenges of shooting 'Parinda' starring Madhuri Dixit Anil Kapoor - Hindi Filmibeat

30 Years: माधुरी दीक्षित- अनिल कपूर ने महज़ 6-7 मिनट में की थी 'परिंदा' के इस गाने की पूरी शूटिंग

फ़िल्म "परिंदा" की रिलीज के 30 साल पूरे होने में अभी महज 2 दिन बचे है और ऐसे में लेखक-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने 30 साल पहले रिलीज हुई अपनी हिट फिल्म के संघर्ष भरे दिनों को याद करते हुए वीडियो शेयर किया है। निर्देशक ने अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया एक वीडियो जारी किया है जिसमें दोनों फिल्म के एक रोमांटिक गाने की शूटिंग कर रहे हैं।

वीडियो में दिखाया गया है कि पुराने दिनों में इस तरह के रोमांटिक सीन बेहद कम हुआ करते थे और एक शॉट में विशेष सीन को कैप्चर करने के लिए निर्देशकों को कैसे संघर्ष से गुजरना पड़ता था।

parinda

निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने लिखते है, "जबकि आज बॉलीवुड में रोमांटिक सीन आम बात है, लेकिन 30 साल पहले इस तरह के दृश्य बहुत कम थे। इस तरह के एक दृश्य की शूटिंग से जुड़े संघर्ष पर आप भी एक नज़र डालिये।"

इस गाने के बारे में बात करते हुए विधु विनोद चोपड़ा कहते हैं, "उन दिनों, जब हिंदी गाने सूर्यास्त में शूट किए जाते थे, कभी-कभी सूरज ऊपर या नीचे होता था या कभी-कभी बीच-बीच में बादल आ जाते थे, मुझे इससे नफरत थी। मेरा आइडिया इस पूरे गाने को सिर्फ एक सूर्यास्त में शूट करना था। यदि आप सूर्यास्त या सूरज के अस्त होने के समय का निरीक्षण करते हैं तो आप देखेंगे कि हमारे पास केवल 3 या 3.30 मिनट बचे थे। तो यह पूरा गाना सचमुच में 6-7 मिनट में शूट किया गया था।"

सीन के बारे में अधिक विस्तार से चर्चा करते हुए वे कहते हैं, "इस दौरान एक ऐसा सीन था जिसमें माधुरी दीक्षित को अनिल को किस करना था जिसके लिए वह झिझक रही थी और हमारे पास समय बेहद कम था। तब मैंने उनसे कहा जाने दो और फिर वह मेरे पास दौड़ती हुए आई और कहती है कि नहीं सर मैं यह करूंगी। मैंने कहा कि अगर मुझे अंत में समय मिलता है तो मैं उस शॉट को फिर से शूट करूंगा और फिर मैंने कहा कि तुम माधुरी नहीं हो। आप पारो हैं। तुम्हारी माँ यहाँ नहीं है और तुम्हारा परिवार यहाँ नहीं है और तुम्हारा भाई मर चुका है और तुम वह किरदार हो। और फिर जो वह सीन शूट हुआ, वह कमाल का रहा।"

विधु विनोद चोपड़ा की आगामी फिल्म "शिकारा" 2019 में रिलीज के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X