आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के फ्लॉप होने पर पीके प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा ने मारा करारा ताना

विधु विनोद चोपड़ा ने अपनी फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के ट्रेलर लॉन्च पर स्टार्स पर करारा ताना मारते हुए कहा कि आजकल के स्टार्स को फिल्म की स्क्रिप्ट पर ध्यान देना चाहिए और फिर फिल्म साईन करनी चाहिए बजाय इसके कि वो फिल्म के लिए अपने हिसाब से खास रोल लिखवाएं।

अपनी बात को समझाते हुए विधु विनोद चोपड़ा ने कहा कि काफी समय निकल चुका है और स्टार्स को अब ये समझना पड़ेगा कि केवल कंटेंट के दम पर ही फिल्में चलती हैं। फिल्मों की कहानी के हिसाब से स्टार्स की कास्टिंग होनी चाहिए ना कि किसी स्टार को ध्यान में रखकर कहानी लिखी जानी चाहिए।

vidhu-vinod-chopra-hit-at-shahrukh-salman-aamir-flop-films

अपनी फिल्म का उदाहरण देते हुए कहा कि जब फिल्म की स्क्रिप्ट बनकर तैयार हो गई तब हमें लगा कि अनिल कपूर से बेहतर इस किरदार को और कोई नहीं निभा सकता। विधु विनोद चोपड़ा ने कहा कि स्टार्स की कमी ये है कि वो अपने को ध्यान में रखकर लिखी गई स्क्रिप्ट से प्रभावित होते हैं और स्टार के ही कारण स्क्रिप्ट से समझौता किया जाने लगता है।

आमिर खान पर और करारा ताना मारते हुए चोपड़ा ने कहा कि पिछले साल दंगल की पार्टी में मैंने आमिर से कहा था कि फिल्म इसलिए चल रही है क्योंकि इसका कंटेंट तगड़ा है। इसमें ऋतिक रोशन भी होता तो भी ये फिल्म उतना ही चलती। आमिर ने तब मुझसे कहा कि तुम मेरी ही पार्टी में मेरा मज़ाक उड़ा रहे हैं।

अब कोई जाकर आमिर खान से पूछे कि मैंने जो कहा था वो सही था या गलत। गौरतलब है कि आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है। हालांकि आमिर खान के साथ विधु विनोद चोपड़ा ने अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्में दी हैं - पीके और 3 इडियट्स।

वैसे केवल विधु विनोद चोपड़ा ही नहीं, बॉलीवुड में कई सेलिब्रिटी हैं जो खुलकर दो टूक बातें करते हैं -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X