विधु विनोद ने बयां किया कश्मीरी पंडितों का दर्द

'अवर मून हैज ब्लड क्लॉट्स' 1990 में कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्मों और घाटी से उनके पलायन का दस्तावेज है। चोपड़ा ने कहा, "मैं राहुल का धन्यवाद ही कर सकता हूं, जिन्होंने कश्मीरी पंडितों और गैर-मुसलमानों की कहानी दुनिया के सामने रखी जिन्हें रातों-रात पलायन करना पड़ा। हमारे घर लूटे गए और मेरा भाई तलवार से घायल हुआ।"
उन्होंने कहा कि मुसलमानों और गैर मुसलमानों दोनो को ही देश में काफी कष्ट सहने पड़े हैं और अब वक्त उनके जख्मों पर मरहम लगाने का है। उन्होंने कहा, "यह सिर्फ हमारी ही नहीं बल्कि सभी की त्रासदी है। मुसलमानों को भी उतनी ही तकलीफ झोलनी पड़ी जितनी हमें।" चोपड़ा का जन्म कश्मीर के एक पंजाबी परिवार में हुआ था और वह श्रीनगर में पले बढ़े।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











