संजय दत्त बायोपिक के बारे में जो कुछ सोचा, सब हो गया फ्लॉप, लग गया JHATKA!
राजकुमार हिरानी की संजू का टीज़र देखने के बाद हर किसी को यकीन हो गया है कि ये फिल्म रणबीर कपूर को सीधा 300 - 350 करोड़ क्लब में एंट्री देगी। ये भी माना जा रहा है कि फिल्म सलमान खान की रेस 3 पर भारी पड़ेगी क्योंकि रेस 3 रिलीज़ हो रही है 15 जून को। 28 जून को संजू आने के बाद, रेस 3 को झटका लगना तय है।
लेकिन इन सब बातों के बाद भी दर्शकों का एक वर्ग है जो संजू टीज़र देखने के बाद निराश है। क्योंकि संजू एक आम राजकुमार हिरानी फिल्म निकली।

दरअसल, संजय दत्त का जीवन काफी कंट्रोवर्शियल रहा है और माना जा रहा था कि राजकुमार हिरानी की ये फिल्म इन सारी अंदर की बातों को दर्शकों तक पहुंचाएगी। असली संजय दत्त को दर्शकों तक पहुंचाएगी, लेकिन टीज़र के हल्के फुल्के अप्रोच देखने के बाद लग नहीं रहा कि ऐसा कुछ होगा।
वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा ने भी कंफर्म कर दिया है कि हमने फिल्म में ना ही संजय दत्त को हीरो बनाने की कोशिश की है और ना ही कुछ कंट्रोवर्शियल दिखाया है।
Recommended Video

लेकिन विधु विनोद चोपड़ा ये भूल रहे हैं कि लोग संजय दत्त बायोपिक का इंतज़ार ही केवल इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वो संजय दत्त के जीवन के उन काले पन्नों का सच जानना चाहते हैं, संजय दत्त की जु़बानी।
वरना तो संजय दत्त की जीवन एक खुली किताब रही है। जो कुछ भी उन्होंने तब कहा वो इंटरव्यू आज भी मीडिया की सुर्खियां रहते हैं। ऐसे में लोगों को अगर फिल्म से कुछ चाहिए था तो वो था संजय दत्त के पहलू का सच जो कि लग नहीं रहा कि उन्हें मिलेगा।
लोगों को ये देखने का इंतज़ार है कि राजकुमार हिरानी कितनी सच्चाई से ये बायोपिक बना रहे हैं। क्योंकि वो संजय दत्त के काफी अच्छे दोस्त हैं। तो देखना है कि क्या वो संजय की गलतियों पर परदा डालते हैं या जो जैसा है वैसा ही परोसते हैं।


Click it and Unblock the Notifications













