VIDEO: जहीर इकबाल ने रखा ससुराल वालों का मान, शादी के बाद छुए सास-ससुर के पैर तो इमोशनल हुए शत्रुघ्न सिन्हा

Sonakshi-Zaheer s Wedding Video

Sonakshi-Zaheer's Wedding Video: सोनाक्षी सिन्हा अब मिस से मिसेज बन गई हैं। सोनाक्षी अपनी शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड थीं। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल के वेडिंग वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा खूबसूरत हैंडवर्क एंब्रॉयडरी साड़ी और खूबसूरत ज्वैलरी पहनी नजर आती हैं। वहीं जहीर इकबाल सफेद कुर्ता पायजामा पहने दिखाई दे रहे है।

जहीर ने छुए सास-ससुर के पैर
बता दें कि कपल का एक शादी के बाद का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा लोगों के दिलों में जहीर के लिए प्यार बढ़ गया है। जी हां, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही जहीर और सोनाक्षी की शादी हो जाती है। जहीर अपने ससुर शत्रुघ्न सिन्हा को बुलाते हैं और उनके पैर छूते हैं वहीं शत्रुघ्न सिन्हा भी अपने दामाद को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। ससुर के बाद जहीर अपनी सास के पास जाते हैं और पूनम सिन्हा के भी पैर छूते हैं। उसके बाद अपनी पत्नी सोनाक्षी को गले से लगा लेते हैं।

फैन्स ने कमेंट्स में लिख दी ये बात
बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के जमकर कमेंट देखे जा सकते हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा माता पिता को उनके बच्चों की खुशी दिखती है कि उनके बच्चे कहां खुश हैं। तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए दोनों को शादी की बधाई दी है। बता दें कि यह दिन सोनाक्षी और जहीर के लिए काफी खास था। इस खास मौके पर उनके परिवार वाले और दोस्त नजर आए जिन्होंने इस शादी में रौनक बढ़ाई थी। बता दें कि सोनाक्षी ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी शादी की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

सोनाक्षी ने लिखा खूबसूरत नोट
इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ सोनाक्षी लिखती हैं- आज ही के दिन, सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक दूसरे की आंखों में प्यार देखा और उसे थामे रखने का फैसला किया। आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत का रास्ता दिखाया है... इस पल तक ले गया... जहां हमारे दोनों परिवारों और हमारे दोनों देवताओं के आशीर्वाद से... हम अब पति और पत्नी हैं। यहां प्यार, उम्मीद और एक दूसरे के साथ सभी खूबसूरत चीजें हैं, अभी से लेकर हमेशा के लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X