Video: युवराज सिंह के पिता ने अर्जुन तेंदुलकर के साथ किया डांस, हैरान कर देगी योगराज सिंह की एनर्जी
Yograj Singh Arjun Tendulkar Dance: एक्स क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह को अक्सर बच्चों को क्रिकेट कोचिंग देते और गुस्सा करते हुए देखा गया है। लेकिन इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि सोशल मीडिया पर जिस तरह की उनकी छवि है वो काफी हैरान करने वाली है। वायरल हो रहे इस वीडियो में योगराज सिंह काफी खुश हैं और भंगड़ा डालते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो अकेले नहीं बल्कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी उनके साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में आप देखेंगे कि योगराज ने ही अर्जुन का हाथ पकड़ा हुआ है और जबरन अर्जुन से डांस करने के लिए कह रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर जब देखते हैं कि योगराज सिंह मान ही नहीं रहे हैं तो वो भी उनका दिल रखने के लिए थोडे़ हाथ हिला लेते हैं। खबरें आईं थीं कि अर्जुन तेंदुलकर काफी शर्मीले हैं और इस तरह के वीडियोज उनके पहले कभी सामने नहीं आए हैं।
लोगों के कमेंट्स
योगराज सिंह और अर्जुन तेंदुलकर के इस वीडियो के सामने आते ही लोग बातें कर रहे हैं। योगराज सिंह का ये रूप देख लोग हैरान हैं। एक यूजर ने लिखा, ''पुरानी वीडियो में कोयला बोल रहे थे।'' एक ने लिखा, ''जवानी अभी जिंदा है।'' एक ने लिखा, ''ये बुड्ढा नहीं हो रहा है यार।'' एक ने लिखा, ''पुराने खिलाड़ी मैदान में आ गए।'' एक ने लिखा, ''जिसकी मस्ती ज़िंदा है उसकी हस्ती ज़िंदा है।'' एक ने लिखा, ''दोनों एक ही प्रजाति के हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले योगराज सिंह ने अर्जुन तेंदुलकर के खेल की तारीफ की थी।
अर्जुन तेंदुलकर फिलहाल टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बने हैं लेकिन वो मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल खेलते हुए नजर आ चुके हैं। बता दें कि मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस में ले रखा है। फिलहाल आप देखिए योगराज सिंह और अर्जुन तेंदुलकर का ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











