Video..सोनू के लिए गुंडागर्दी..सलमान और मोदी ने आजान सुनकर किया था कुछ ऐसा
तमाम बहसों के बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें पीएम मोदी, सलमान खान और सोनिया गांधी को अजान का सम्मान करते देखा जा सकता है।
हाल ही में आजान को लेकर सोनू निगम के बयान के बाद काफी बवाल हुआ है। जिसके चलते ये मामला मीडिया में हेडलाइन्स बन चुका है। कई लोग सोनू के इस बयान से सहमत हैं तो कई असहमत। वहीं कई लोग इसे लेकर सोनू का जबदस्त विरोध कर रहे हैं। जिसके चलते ये मुद्दा मरमाया हुआ है।

इसी बीच अभिनेता सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बीच कॉन्फेंस में उन्होंने सभी को रुकने के लिए बोल दिया वजह सिर्फ इतनी थी कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान खान ने कहीं आजान की आवाज सुन ली थी। जिसके बाद वे खुद तो रुके ही उन्होंने सभी को रोक दिया। आजान खत्म होने के बाद ही सलमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस दोबारा शुरू की।
वहीं तमाम बहसों के बीच सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें पीएम मोदी, सुपरस्टार सलमान खान और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अजान का सम्मान करते देखा जा सकता है।
[इन्होंने काटे थे सोनू निगम के बाल...कोई मामूली नाई नहीं महंगे हेयरस्टाइलिस्ट हैं]
पिछले साल मार्च में पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। जिस दौरान पीएम मोदी भाषण दे रहे थे उसी समय पास की एक मस्जिद से अजान की आवाज आई तो मोदी अपना भाषण कुछ देर के लिए रोक दिया। वहीं बाकी सबको भी शांत रहने के लिए कहा।
#WATCH: PM Narendra Modi pauses his speech during Azaan (call to prayer) in Kharagpur (West Bengal).https://t.co/7XYDrf7cmu
— ANI (@ANI_news) March 27, 2016
आगे की स्लाइड में जाने सोनू निगम के आजान पर बयान मामले में अब तक क्या-क्या हुआ है और ये मुद्दा कहां तक पहुंचा है। साथ ही इस पर मौलवियों का क्या कहना है-


Click it and Unblock the Notifications











