दिल्ली मेट्रो से फिर वायरल हुआ वीडियो, लड़के ने 'चोली के पीछे क्या है' पर किया ऐसा डांस!

delhi metro

DMRC कुछ भी कर ले लेकिन दिल्ली मेट्रो से वीडियोज आने बंद नहीं हो रहे हैं। इस वक्त फिर से एक लड़के का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और इसमें वो डांस करता हुए दिख रहा है। बता दें कि इस लड़के ने माधुरी दीक्षित के एक गाने ''चोली के पीछे क्या है'' पर धमाकेदार डांस किया है।

वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह की बात कर रहे हैँ। वीडियो को इंस्टाग्राम पेज डीयू अपडेट्स पर पोस्ट किया गया था और इसमें लिखा है, "दिल्ली मेट्रो के दृश्य।" इसके बाद य वीडियो वायरल हो रहा है और लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

वीडियो की शुरुआत में एक आदमी को मेट्रो कोच के अंदर बॉलीवुड गाने चोली के पीछे क्या है की धुन पर नाचते हुए दिखाया गया है। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, साथी यात्रियों को प्रदर्शन करने के लिए डांस मूव्स के सुझाव देते हुए सुना जा सकता है। कुछ को जयकार करते और हँसते हुए भी सुना जा सकता है।

ये वीडियो चर्चा में है और देखना ये है कि दिल्ली मेट्रो इस पर क्या एक्शन लेती है। अपील का कोई असर मेट्रो के यात्रियों पर नहीं हो रहा है। अगर वीडियो बनाते समय कोई हादसा हो गया तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा। इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो में रील बनाने के वीडियो सामने आ चुके हैं।

कुछ समय पहले एक लड़का और लड़की का किसिंग वीडियो सामने आया था और अश्लील हरकतों के वीडियोज तो हमेशा वायरल होते हैं। कभी कोई डांस करता हुआ दिल्ली मेट्रो में दिखता है तो कभी महिलाओं की गाली गलौज सामने आती है। हालांकि ये कब बंद होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल आप देखिए वीडियो...

Read more about: delhi metro viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X